The Kapil Sharma Show की 'भूरी' के पास नहीं है कोई जॉब, पोस्ट लिख बोलीं- 2011 से इस बीमारी से लड़ रही हूं...
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 15 May 2021 8:57 AM
The Kapil Sharma Show, Sumona Chakravarti : एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती (Sumona Chakravarti) शो बड़े अच्छे लगते है, जमाई राजा औऱ कपिल शर्मा शो में भूरी के किरदार के लिए जानी जाती हैं. सुमोना अक्सर अपनी तसवीरों से इंटरनेट का पारा बढ़ा देती है. हाल ही में उन्होंने अपनी वेकेशन की फोटोज फैंस के साथ शेयर की थी. अब एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि वो जॉबलेस है. साथ ही एक्ट्रेस ने बताया कि वो 2011 से एंडोमेट्रियोसिस बीमारी से लड़ रही है.

सुमोना चक्रवर्ती ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी पोस्ट वर्कऑट तसवीर पोस्ट की. इसके साथ ही उन्होंने एक लंबा-चौड़ा पोस्ट भी लिखा, एक्ट्रेस कहती है, 2011 से एंडोमेट्रियोसिस बीमारी से लड़ रही है. लेकिन कई सालों से वो इसके स्टेज 4 पर ही हैं. इस बारे में उन्होंने कभी भी पब्लिक प्लेटफार्म पर बात नहीं की है.
https://www.instagram.com/p/CO2oRLArOdf/
एक्ट्रेस आगे लिखती है, खाने की अच्छी आदत, एक्सरसाइज और तनाव नहीं लेना मेरे हेल्थ के लिए जरुरी है. लेकिन लॉकडाउन मेरे लिए इमोशनली रुप से काफी कठिन रहा है. मैं जॉबलेस हूं और फिर भी अपने परिवार और खुद को खिलाने में सक्षम हूं. वह विशेषाधिकार है. कभी-कभी मैं दोषी महसूस करती हूं. विशेष रूप से जब मैं पीएमएस के कारण लो फील करती हूं.
https://www.instagram.com/p/B2M5cFJl3Mz/
सुमोना ने इस पोस्ट में बताया है कि वो ये सारी बातें बताना उनके लिए आसान नहीं था. लेकिन अगर ये पोस्ट किसी के चेहरे पर मुस्कान या किसी को प्रेरित कर सकता है तो ये वर्थ इट है. गौरतलब है कि हाल ही एक्ट्रेस ने अपनी थोब्रैक फोटोज शेयर की थी. तसवीरों में वो ऑरेंज कलर के आउटफिट में काफी स्टाइलिश दिखी थी.
Also Read: अपनी दादी की इस इच्छा को पूरी नहीं कर पाएंगे अर्जुन कपूर, बोले- कपूर खानदान के सारे शादीशुदा…
इससे पहले सुमोना चक्रवर्ती की मालदीव वेकेशन की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी. हर फोटो बेहद सुन्दर थी और इसमें वो लाल कलर के स्विमसूट में नजर आई थी. बता दें कि सुमोना कई फिल्मों और टीवी सीरीयल्स का हिस्सा रह चुकी हैं. कपिल शो में उनकी और कपिल के बीच होने वाली बातें फैंस को काफी पसन्द आती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए