Kapil Sharma Show: कपिल शर्मा ने उड़ाया सुमोना चक्रवर्ती का मजाक, कॉमेडी किंग को फिर मिला ये करारा जवाब

Published by : Divya Keshri Updated At : 07 Jun 2023 9:12 AM

विज्ञापन

कपिल शर्मा शो दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है. शो के लेटेस्ट एपिसोड में आरजे मलिष्का, नावेद, अनमोल, अनुराग और जीतुराज आएंगे. शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें कपिल और सुमोना एक-दूसरे की टांग खींचते दिख रहे है.

विज्ञापन

The Kapil Sharma Show: सोनी एंटरटेनमेंट का पॉपुलर शो द कपिल शर्मा शो में हर हफ्ते एक से बड़े एक स्टार्स आते है. हाल ही में शो में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर ब्रेट ली और क्रिस गेल ने चार-चांद लगाया. शो के अगले मेहमान आरजे मलिष्का, नावेद, अनमोल, अनुराग और जीतुराज होंगे. शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें कपिल उनके साथ खूब मस्ती करते दिखे रहे है. साथ ही वो अपनी ऑन स्क्रीन पत्नी सुमोना चक्रवर्ती की टांग खींचते दिख रहे है.

कपिल शर्मा का लेटेस्ट एपिसोड

कपिल शर्मा अपने शो द कपिल शर्मा में मेहमानों का वेलकम करते है. कपिल, जीतुराज की जीत के बारे में बात करते हुए बताते है कि वो अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय आरजे हैं. पिछले हफ्ते उन्हें तीन गोल्डन माइक पुरस्कार मिले और सबसे मजेदार बात यह है कि जीतूराज ही थे जिन्होंने हमें अपने पुरस्कारों के बारे में बताया. ये सुनते ही हर कोई हंसने लगता है.

https://www.instagram.com/p/CtJA54lLDz4/?hl=en

कपिल शर्मा ने उड़ाया सुमोना का मजाक

द कपिल शर्मा के प्रोमो में दिखाया जाता है कि सुमोना आती है और मेहमानों का स्वागत करती है. एक्ट्रेस कहती है कि, ‘देखिए अनमोल अपनी पत्नी से कितना प्यार करता है.’ कपिल फिर फटाक से कहते है, “उन्हें अमृता राव पत्नी के रूप में मिली हैं और मुझे वड़ा पाव मिला है.” ये सुनकर सब ठहाके लगाने लगते है. उसके बाद सुमोना कहती है, मुझे भी तो ढकोले जैसा पति मिला है.

Also Read: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की ‘बावरी’ का छलका दर्द, मेकर्स की खोली पोल, बोली- शो के दौरान सुसाइड करना…

यूजर्स के कमेंट

वीडियो पर यूजर्स कमेंट कर रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, आरजे अनमोल आया है तो अमृता राव को भी बुलाना था. एक यूजर ने लिखा, मजा आएगा. बता दें कि हाल ही में एपिसोड के दौरान क्रिस और ब्रेट दोनों अर्चना के साथ फ्लर्ट करते नजर आए. क्रिकेटर्स को शो में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं, कीकू शारदा ने ब्रेट ली और क्रिस गेल को कुछ मजेदार स्लोगन सिखाने की भी कोशिश की. दोनों क्रिकेटरों ने कीकू के लहजे की नकल करने की कोशिश की और अपनी टूटी-फूटी इंगलिश से दर्शकों को खूब एंटरटेन किया.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola