Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की 'बावरी' का छलका दर्द, मेकर्स की खोली पोल, बोली- शो के दौरान सुसाइड करना...
Published by : Divya Keshri Updated At : 07 Jun 2023 9:14 AM
शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' सुर्खियों में है. शो में मोनिका भदौरिया बाघा की गर्लफ्रेंड बावरी का किरदार निभाती थी. एक्ट्रेस ने मेकर्स के बारे में चौंकाने वाले खुलासे किए है. साथ ही कहा कि उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया.
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ इन दिनों कई वजहों से लाइमलाइट में है. शो में काम करने वाली जेनिफर मिस्त्री यानी मिसेज सोढ़ी ने असित मोदी और मेकर्स पर गंभीर आरोप लगाए. जिसके बाद बावरी का किरदार निभाने वाली मोनिका भदौरिया ने कई खुलासे किए. उन्होंने यहां तक कह दिया कि शो के दौरान उनको मन में आत्महत्या करने के विचार आते थे.
मोनिका भदौरिया ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में बाघा की गर्लफ्रेंड बावरी का किरदार निभाती थी. शो में 6 साल तक काम करने के बाद एक्ट्रेस ने साल 2019 में शो को अलविदा कह दिया था. ईटाइम्स टीवी से बात करते हुए, मोनिका ने उस समय के बारे में बताया, जब वो सेट पर काम करती थी. एक्ट्रेस ने कहा, कैंसर का पता लगने के बाद मेरी मां को अस्पताल में एडमिट कराया गया थो, तो मुझे हर रात अस्पताल में उनके लिए रुकना पड़ता था. वो मुझे सेट पर सुबह बुला लेते थे और सेट पर जाने के बाद मुझे घंटों बैठाते थे.
मोनिका भदौरिया ने आगे कहा, असित मोदी से भी शिकायत करने की कोशिश की और वह कहते, ‘अरे तुम काम पर ध्यान दो, तुम्हारी मां ठीक हो जाएंगी.’ जब मेरी मां गुजर गईं तो उन्होंने एक भी फोन नहीं किया. उन्होंने मुझे इतना प्रताड़ित किया कि मुझे लगता था कि यहां काम करने से बेहतर है कि मैं आत्महत्या कर लूं. उन्होंने मुझे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया. वे मुझ पर चिल्लाते और बदतमीजी करते. सोहिल कहते थे कि हम आपको भुगतान कर रहे हैं इसलिए हम जो भी कहें आपको करना होगा.
Also Read: Bigg Boss OTT 2 में तारक मेहता का उल्टा चश्मा की इस एक्ट्रेस की होगी एंट्री! नाम सुन लगेगा झटका
गौरतलब है कि मोनिका भदौरिया ने साल 2011 में उन्होंने सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से डेब्यू किया था. उन्होंने शो में एक छोटा सा रोल प्ले किया था. इसके बाद वह इस प्यार को क्या नाम दूं और सजदा तेरे प्यार में जैसे सीरियल्स में नजर आईं. साल 2013 में उन्होंने ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में बावरी के किरदार से इंट्री की. मोनिका भदौरिया ने अपने डायलॉग ‘हाय हाय गलती से मिस्टेक हो गई’ से खूब सुर्खियों बटोरी थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










