The GOAT की ब्लॉकबस्टर सफलता को कुछ यूं थलपति विजय ने किया सेलिब्रेट, आप भी देखें VIDEO

Updated:
विज्ञापन
The GOAT की ब्लॉकबस्टर सफलता को कुछ यूं थलपति विजय ने किया सेलिब्रेट, आप भी देखें VIDEO

The GOAT: तलपति विजय की द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की. फिल्म की ब्लॉकबस्टर सक्सेस को सेलिब्रेट करते हुए विजय ने निर्माता अर्चना कल्पथी के साथ केक काटा.

विज्ञापन

The GOAT: साउथ सुपरस्टार थलपति विजय ने वेंकट प्रभु की ओर से निर्देशित फिल्म द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम (GOAT) की सफलता का जश्न मनाया. निर्माता अर्चना कल्पथी के साथ केक काटते हुए अभिनेता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. फिल्म ने पूरे वर्ल्डवाइड धुआंधार कमाई की थी. फैंस को तलपति के एक्शन सीन्स और डायलॉग्स काफी पसंद आए. इस मूवी को क्रिटिक्स ने भी काफी अच्छे रिव्यू मिले थे.

The GOAT की सफलता का थलपति विजय ने कैसे मनाया जश्न

5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद गृह राज्य तमिलनाडु में फिल्म द GOAT ने 215 करोड़ रुपये की कमाई की, जिसके बाद जश्न मनाना तो बनता ही था. फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर 455 करोड़ रुपये का फायदा हुआ है. इस कलेक्शन के साथ, लियो के बाद GOAT विजय की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की.

किस ओटीटी पर स्ट्रीम हो रही है तलपति विजय की द GOAT

द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम ने ओटीटी पर भी दस्तक दे दी है. फिल्म को कई भाषाओं में नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया है. इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में विजय दोहरी भूमिका में हैं, जिसमें गांधी और उनके बेटे जीवन दोनों को चित्रित किया गया है. कहानी एक विशेष आतंकवाद विरोधी दस्ते के पूर्व नेता गांधी के इर्द-गिर्द घूमता है, जो अपने अतीत के अनसुलझे मुद्दों से निपटने के लिए अपनी पुरानी टीम के साथ फिर से जुड़ते हैं.

द GOAT के लिए तलपति विजय ने ली कितनी फीस

पहले ऐसी खबरें थीं कि अभिनेता को द GOAT में उनकी दोहरी भूमिका के लिए 150 करोड़ रुपये फीस के तौर पर मिला है, लेकिन निर्माता अर्चना कल्पथी ने आधिकारिक पुष्टि करते हुए कहा कि विजय को उनकी भूमिका के लिए 200 करोड़ रुपये मिला है. इसके साथ ही वह भारतीय सिनेमा में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले अभिनेता भी बन गए हैं.

Also Read- The GOAT Box Office Collection: तलपति विजय की फिल्म फ्लॉप हुई या हिट, यहां जानें अब तक का कलेक्शन

Also Read- The GOAT Box Office Collection: तलपति विजय की फिल्म फ्लॉप हुई या हिट, यहां जानें अबतक का कलेक्शन

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions

5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद गृह राज्य तमिलनाडु में फिल्म द GOAT ने 215 करोड़ रुपये की कमाई की, जिसके बाद जश्न मनाना तो बनता ही था. फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर 455 करोड़ रुपये का फायदा हुआ है. इस कलेक्शन के साथ, लियो के बाद GOAT विजय की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की.