The GOAT Box Office Collection: तलपति विजय की फिल्म फ्लॉप हुई या हिट, यहां जानें अब तक का कलेक्शन

GOAT
The GOAT Box Office Collection: द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम ने बॉक्स ऑफिस पर अपने तीसरे वीकेंड में एंटर कर लिया है. तलपति विजय स्टारर फिल्म की कमाई में हर दिन गिरावट देखी जा रही है. आइये जानते हैं अब तक इसने कितने करोड़ का कलेक्शन किया है.
The GOAT Box Office Collection: तलपति विजय की लेटेस्ट तमिल फिल्म, द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम उर्फ GOAT, 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से काफी ज्यादा प्यार मिला. इसकी आकर्षक कहानी और फाइट सीन्स ने खूब प्रशंसा बटोरी. मूवी ने धुआंधार कमाई करते हुए तीन दिनों के भीतर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया और 11वें दिन के अंत तक 200 करोड़ की कमाई की. आइये जानते है इसने कितना कलेक्शन किया.
The GOAT ने बॉक्स ऑफिस पर किया कितना कलेक्शन
साइंस फिक्शन एक्शन थ्रिलर फिल्म ने अपने पहले 15 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया और भारत में अनुमानित 231.95 करोड़ की कमाई की. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने 16वें दिन लगभग 2.35 करोड़ की कमाई की, जिससे इसका टोटल कलेक्शन लगभग 234.30 करोड़ हो गया. GOAT में शुक्रवार, 20 सितंबर को 23.26 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी देखी गई.
GOAT फिल्म की क्या है कहानी
वेंकट प्रभु की ओर से निर्देशित और एजीएस एंटरटेनमेंट की ओर से निर्मित, यह फिल्म एक साइंस फिक्शन एक्शन थ्रिलर है, जो गांधी नामक एक जासूस एजेंट पर आधारित है. वह एसएटीएस का हिस्सा है. सेवानिवृत्त होने के बाद, वह अपने पास्ट से जुड़े एक जटिल मिशन पर वापस आ जाता है. इस फिल्म में मीनाक्षी चौधरी, प्रशांत त्यागराजन, स्नेहा प्रसन्ना, प्रभु देवा और मोहन प्रमुख भूमिका में हैं. एमएस धोनी, तृषा और शिवकार्तिकेयन ने कैमियो किया है.
द GOAT को इस साउथ फिल्म से मिलेगी कड़ी टक्कर
आने वाले दिनों में द GOAT को देवारा: पार्ट I से कड़ी टक्कर मिलेगी और इसके कलेक्शन में गिरावट भी देखी जा सकती है. जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर-स्टारर फिल्म दक्षिणी बाजार में जबरदस्त चर्चा के बीच 27 सितंबर को स्क्रीन पर आ रही है. यह एक पीरियड एक्शन ड्रामा है, जिसमें तेलुगु सुपरस्टार दोहरी भूमिका में हैं. अगर देवारा को अच्छा वर्ड-ऑफ-माउथ मिलता है, तो यह बॉक्स ऑफिस पर GOAT के चुनौती होगी.
Also Read- Box Office Report: 200 करोड़ के पार GOAT, करीना की द बकिंघम मर्डर्स का नहीं पड़ा कोई असर
Also Read- The GOAT Box Office Collection: तलपति विजय की फिल्म का बुरा हाल, टिकट खिड़की पर नहीं मिल रहे दर्शक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










