The GOAT Box Office Collection: तलपति विजय की फिल्म FLOP हुई या HIT, यहां जानें टोटल कलेक्शन
Published by : Ashish Lata Updated At : 07 Oct 2024 12:03 AM
GOAT Box Office Collection
The GOAT Box Office Collection: तलपति विजय की द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम उर्फ GOAT ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार ओपनिंग के साथ अच्छी कमाई की. अब ये मूवी नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है. आइये जानते हैं इसने बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ कमाए.
The GOAT Box Office Collection: तलपति विजय की मोस्ट अवेटेड तमिल फिल्म, द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम उर्फ GOAT ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर खूब नोट छापे. फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त प्रक्रिया मिली और ज्यादातर फैंस को विजय के एक्शन सीन्स पसंद आए. रिलीज के 30 दिनों के बाद भी ये कई थियेटर्स में चल रही है. GOAT की सफलता का श्रेय इसकी आकर्षक कहानी, प्रतिभाशाली कलाकारों और मार्केटिंग रणनीतियों को दिया जा सकता है, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस धुआंधार कमाई की. आइये जानते हैं अब तक इसने बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ की कमाई की.
द GOAT ने बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ की कमाई की
वेंकट प्रभु की ओर से निर्देशित और एजीएस एंटरटेनमेंट की ओर से निर्मित द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम एक एक्शन ड्रामा थ्रिलर है, जिसमें विजय चंद्रशेखर, प्रभु देवा, प्रशांत, अजमल अमीर, स्नेहा, मीनाक्षी चौधरी और योगी बाबू मुख्य भूमिकाओं में हैं. 30वें दिन के बाद, फिल्म का भारत में टोटल कलेक्शन लगभग 295 करोड़ का है, वहीं वर्ल्डवाइड 451 करोड़ कमा चुका है. वहीं बॉक्स ऑफिस पर विजय की इस फिल्म को हिट बताया गया है.
The GOAT के बारे में
वेंकट प्रभु की ओर से निर्देशित, फिल्म गांधी नाम के एक जासूस एजेंट पर बेस्ड है, जो एसएटीएस में काम करता है और अपने अतीत से जुड़े एक महत्वपूर्ण मिशन का सामना करता है. कलाकारों में तलपति विजय, मीनाक्षी चौधरी, प्रशांत त्यागराजन, स्नेहा प्रसन्ना, प्रभु देवा और मोहन शामिल हैं, जिसमें तृषा कृष्णन, एमएस धोनी और शिवकार्तिकेयन जैसी मशहूर हस्तियां कैमियो में नजर आए.
तलपति विजय अब कौन सी फिल्म में आएंगे नजर
तलपति विजय की अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो अब साउथ एक्टर थलपति 69 में नजर आएंगे. अफवाह है कि यह उनकी अंतिम फिल्म है, इसके बाद एक्टर राजनीति में एंट्री करेंगे. इस बीच, GOAT को नेटफ्लिक्स पर डिजिटल रूप से रिलीज कर दिया गया है. ये अक्टूबर से स्ट्रीम हो रहा है. ऐसे में अगर अभी तक आपने इसे नहीं देखा है, तो अब घर बैठे एंजॉय कर सकते हैं.
Also Read- The GOAT Box Office Collection: तलपति विजय की फिल्म फ्लॉप हुई या हिट, यहां जानें अब तक का कलेक्शन
Also Read- The GOAT Box Office Collection: तलपति विजय की फिल्म फ्लॉप हुई या हिट, यहां जानें अबतक का कलेक्शन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










