The Bads of Bollywood Trailer: आर्यन खान की नेटफ्लिक्स सीरीज का धांसू ट्रेलर आउट, फैंस बोले- पूरा बॉलीवुड ही खड़ा कर दिया

Author :Ashish Lata
Published by :Ashish Lata
Updated at :08 Sep 2025 4:03 PM
विज्ञापन
The Bads of Bollywood trailer

द बैड्स ऑफ बॉलीवुड का ट्रेलर आउट

The Bads of Bollywood Trailer: आर्यन खान नेटफ्लिक्स शो द बैड्स ऑफ बॉलीवुड के साथ अपने निर्देशन की शुरुआत कर रहे हैं. स्टार-स्टडेड फर्स्ट लुक लॉन्च के बाद फाइनली इसका ट्रेलर सामने आ गया है. जिसमें धोखा, प्यार और अनलिमिटेड फन देखने को मिल रहा है.

विज्ञापन

The Bads of Bollywood: नेटफ्लिक्स की मोस्ट अवेटेड सीरीज “द बैड्स ऑफ बॉलीवुड” का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है. सात एपिसोड वाली यह सीरीज तीखे वन-लाइनर्स और स्टार-स्टडेड पलों से भरपूर है. रेड चिलीज एंटरटेनमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से निर्मित, यह सीरीज में आमिर खान की भी झलक देखने को मिल रही है.

द बैड्स ऑफ बॉलीवुड का ट्रेलर आउट

द बैड्स ऑफ बॉलीवुड की कहानी आसमान सिंह (लक्ष्य) पर आधारित है, जो एक महत्वाकांक्षी कलाकार है और उसे बड़े पर्दे पर चमकना है. अपने दोस्त परवेज (राघव जुयाल), तीखी-मिजाज मैनेजर सान्या (अन्या सिंह) और हमेशा साथ देने वाले अपने परिवार चाचा अवतार (मनोज पाहवा), मां नीता सिंह (मोना सिंह) और पिता रजत सिंह (विजयंत कोहली) के सपोर्ट के बदौलत बॉलीवुड में कदम रखता है. हालांकि उसे जल्द ही एहसास होता है कि सपनों की एक कीमत चुकानी पड़ती है. आसमान फिर सुपरस्टार अजय तलवार (बॉबी देओल) की बेटी करिश्मा (सहर बांबा) के साथ कास्ट होता है.

द बैड्स ऑफ बॉलीवुड का ट्रेलर देख फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन

द बैड्स ऑफ बॉलीवुड का ट्रेलर देख फैंस सुपर एक्साइटेड हो गए. एक यूजर ने लिखा, ”शाहरुख खान की तरह उनका बेटी भी चमकने के लिए तैयार है.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”पूरा बॉलीवुड ही खड़ा कर दिया…नेटफ्लिक्स इम्प्रेस करने में कभी असफल नहीं होता.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”यह पहला प्रोजेक्ट है, जिसमें हमें आमिर, शाहरुख और सलमान खान की कैमियो भूमिकाएं देखने को मिलेंगी… आर्यन खान ने कुछ अनोखा कंटेंट बनाया है.”

द बैड्स ऑफ बॉलीवुड में ये स्टार्स आएंगे नजर

“द बैड्स ऑफ बॉलीवुड” में तीनों खान पहली बार एक साथ नजर आ रहे हैं. इसमें रणवीर सिंह, सारा अली खान, एसएस राजामौली, बादशाह, दिशा पटानी की भी झलक देखने को मिल रही है. 18 सितंबर को यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें- Baaghi 4 Box Office Collection Day 4: मंडे टेस्ट में टाइगर श्रॉफ की फिल्म पास या फेल, कलेक्शन देख लगेगा झटका

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola