The 50 Winner: फैसल शेख को हराकर शिव ठाकरे बने विनर, लेकिन 50 लाख की प्राइज मनी फैन के पास गई

Published by :Sheetal Choubey
Updated at :23 Mar 2026 1:21 PM
विज्ञापन
The 50 Winner Shiv Thakare

द 50 के विनर शिव ठाकरे, फोटो- इंस्टाग्राम

The 50 Winner: रियलिटी शो ‘द 50’ के ग्रैंड फिनाले में शिव ठाकरे विजेता बने, लेकिन 50 लाख रुपये की प्राइज मनी एक फैन को दे दी गई. जानें फिनाले की पूरी अपडेट.

विज्ञापन

The 50 Winner: रियलिटी शो ‘द 50’ का ग्रैंड फिनाले 22 मार्च को हुआ, जहां पूरे सीजन का रोमांच अपने चरम पर पहुंच गया. इस शो में शुरुआत में 50 कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया था, लेकिन धीरे-धीरे मुकाबला घटकर सिर्फ 5 फाइनलिस्ट तक पहुंच गया. आखिर में टॉप 2 में शिव ठाकरे और फैसल शेख (मिस्टर फैसू) रह गए और कड़ी टक्कर के बाद शिव ठाकरे को विनर अनाउंस किया गया. हालांकि, जीतने के बावजूद 50 लाख की प्राइज मनी शिव ठाकरे को नहीं मिली, जानिए क्यों.

जीतने के बाद क्यों इमोशनल हुए शिव ठाकरे?

विनर बनने के बाद शिव ठाकरे काफी इमोशनल नजर आए. उन्होंने कहा कि उनकी सबसे बड़ी इच्छा है कि वह जल्द से जल्द घर जाकर अपनी मां से मिलें. शिव ने बताया कि उनकी मां उनकी जीत के लिए लगातार दुआ कर रही थीं और वह इस ट्रॉफी को अपने हाथों से उन्हें देना चाहते हैं. यह जीत उनके करियर की एक और बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि वह पहले भी ‘बिग बॉस मराठी 2’ जीत चुके हैं.

इन फाइनलिस्ट्स से मिली कड़ी टक्कर

इस शो के टॉप फाइनलिस्ट्स में फैसल शेख, रजत दलाल, कृष्णा श्रॉफ, काका और शिव ठाकरे शामिल थे. सभी ने अलग-अलग टास्क में बेहतरीन प्रदर्शन किया और दर्शकों का दिल जीता. लेकिन आखिर में शिव और फैसल के बीच ही असली मुकाबला देखने को मिला.

50 लाख की प्राइज मनी का ट्विस्ट

इस शो की सबसे दिलचस्प बात यह रही कि 50 लाख रुपये की प्राइज मनी विनर को नहीं मिली. यह राशि सीताराम नाम के एक फैन को दी गई, जिन्होंने पूरे शो के दौरान विजेता का साथ दिया था. शिव ठाकरे ने खुद स्टेज पर यह अनाउंस किया और सीताराम को चेक सौंपा.

प्रिंस नरूला का बड़ा सैक्रिफाइस

शो के दौरान एक और इमोशनल पल तब देखने को मिला जब प्रिंस नरूला ने अपनी सेमी-फाइनल की टिकट शिव ठाकरे को दे दी. प्रिंस का मानना था कि यंग कंटेस्टेंट्स को आगे बढ़ने का मौका मिलना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि वह पहले ही कई रियलिटी शो जीत चुके हैं, इसलिए अब वह दूसरों को मौका देना चाहते हैं. शिव ने अपनी जीत उन्हें समर्पित कर इस जेस्चर का सम्मान किया।

शो की शुरुआत से फिनाले तक का सफर

‘द 50’ की शुरुआत 1 फरवरी को हुई थी, जिसमें 50 कंटेस्टेंट्स ने एंट्री ली थी. धीरे-धीरे एलिमिनेशन के बाद टॉप 12 कंटेस्टेंट्स बचे, जिनमें कई बड़े नाम शामिल थे. हर हफ्ते नए टास्क और ट्विस्ट ने शो को और भी रोमांचक बना दिया, जिससे दर्शक आखिर तक जुड़े रहे.

यह भी पढ़ें: The 50 Finale: प्रिंस नरूला ने अपना टिकट शिव ठाकरे को दिया, देखें शिव का इमोशनल रिएक्शन

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola