‘द 50’ में दिव्या अग्रवाल के समर्थन में उतरीं पूनम पांडे, बोलीं– औरत ही औरत की दुश्मन होती है

Updated:
विज्ञापन

The 50

The 50: रियलिटी शो ‘द 50’ में दिव्या अग्रवाल को लेकर हुए विवाद के बीच पूनम पांडे उनके समर्थन में सामने आई हैं. उन्होंने निजी टिप्पणियों की आलोचना करते हुए दिव्या को मजबूत और आत्मविश्वासी महिला बताया, जिससे दोस्ती की मिसाल देखने को मिली.

विज्ञापन

The 50: रियलिटी शो ‘द 50’ शुरू हुए अभी ज्यादा वक्त नहीं हुआ है, लेकिन शो लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. कभी कंटेस्टेंट्स की रणनीति चर्चा में रहती है तो कभी निजी टिप्पणियां विवाद का कारण बन जाती हैं. हाल ही में शो से जुड़ा एक मामला सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें दिव्या अग्रवाल को लेकर की गई टिप्पणी ने नया बवाल खड़ा कर दिया.

विज्ञापन

शो के एक एपिसोड में कंटेस्टेंट भाव्या सिंह ने दिव्या अग्रवाल की निजी जिंदगी को लेकर बयान दिया, जिसमें उन्होंने दावा किया कि दिव्या अपने पति से अलग रह रही हैं. इस बयान के बाद फैंस के बीच चर्चाओं का दौर शुरू हो गया. हालांकि इस दावे की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इस पर अब दिव्या की करीबी दोस्त पूनम पांडे खुलकर सामने आ गई हैं.

पूनम पांडे ने किया सपोर्ट

हाल ही में एक इवेंट के दौरान जब पूनम पांडे से दिव्या को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने बिना किसी झिझक के अपनी दोस्त का समर्थन किया. पूनम ने कहा कि शो के अंदर जो कुछ भी दिव्या के साथ हुआ, वह एक दोस्त की तरफ से किया गया विश्वासघात है. उन्होंने दिव्या को एक मजबूत और आत्मविश्वासी महिला बताया और कहा कि किसी का इस तरह निजी जिंदगी को निशाना बनाना एक सोची-समझी रणनीति लगती है.

पूनम ने दो टूक शब्दों में कहा कि ऐसे मामलों में अक्सर वही बात सामने आती है, जिसे लोग कहते हैं कि “एक औरत ही औरत की दुश्मन होती है.” उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें गर्व है कि दिव्या किस तरह मजबूती से हालात का सामना कर रही हैं और खेल में अपनी जगह बनाए हुए हैं.

इंडस्ट्री में दोस्ती की मिसाल

इवेंट में मौजूद कई सेलेब्स के बीच पूनम पांडे का यह खुला समर्थन सबसे ज्यादा चर्चा में रहा. रियलिटी शो और ग्लैमर की दुनिया में जहां प्रतिस्पर्धा चरम पर होती है, वहां इस तरह की दोस्ती कम ही देखने को मिलती है.

अब दर्शकों के बीच यह चर्चा भी तेज हो गई है कि क्या पूनम पांडे शो ‘द 50’ में वाइल्ड कार्ड एंट्री करेंगी. फैंस का मानना है कि अगर ऐसा होता है, तो इससे दिव्या अग्रवाल का सफर और भी मजबूत हो सकता है.

यह भी पढ़ें: राजपाल यादव की मदद करेंगे सोनू सूद, चेक बाउंस मामले में हुई है जेल

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola