‘द 50’ में बिना दिखे भी छाए एल्विश यादव, पैसों को लेकर हुआ मजेदार खुलासा

Updated at : 12 Feb 2026 5:07 PM (IST)
विज्ञापन
The 50 elvish yadav name discussion viral video ali goni arjun bijlani fun

द 50 और एल्विश यादव

The 50: ‘द 50’ में नजर न आने के बावजूद एल्विश यादव का नाम लगातार इस शो से जोड़ा जा रहा है. अब एक वायरल वीडियो में अली गोनी, अर्जुन बिजलानी और सुदेश लहरी उनके पैसों और शो को लेकर चर्चा कर रहे हैं. एल्विश की फीस को लेकर भी बात करते हैं. जानिए क्या है पूरा मामला?

विज्ञापन

The 50: कलर्स के रियलिटी शो ‘द 50’ इन दिनों खूब चर्चा में है, लेकिन वजह शो की कहानी या टास्क नहीं, बल्कि इसे मिल रही ट्रोलिंग है. शो में 50 कलाकारों को एक साथ लाया गया था, लेकिन जैसे-जैसे एपिसोड आगे बढ़ रहे हैं, कई कंटेस्टेंट बाहर हो चुके हैं और जो अंदर हैं, वे ज्यादातर आपस में बहस और झगड़े करते नजर आ रहे हैं. इसी वजह से दर्शकों को शो खास पसंद नहीं आ रहा.

अब फैंस एक और बात को लेकर परेशान हैं. शो में एल्विश यादव नजर ही नहीं आते, फिर भी उनका नाम बार-बार लिया जा रहा है. हर एपिसोड में किसी न किसी कोने से एल्विश की चर्चा सुनने को मिल जाती है. इस बीच एक वीडियो सामने आया है, जिससे पता चलता है कि आखिर एल्विश का नाम क्यों इतना उछल रहा है.

”द 50 के पैसे लिए या नहीं?”

दरअसल, ‘लाफ्टर शेफ 2’ के सेट से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एल्विश यादव अपने दोस्तों अली गोनी, अर्जुन बिजलानी, विक्की जैन और सुदेश लहरी के साथ नजर आ रहे हैं. वीडियो में सभी कलाकार मजाक-मस्ती करते हुए ‘द 50’ को लेकर बातें कर रहे हैं. वीडियो में सबसे पहले अली गोनी, एल्विश से मजाक में पूछते हैं, “क्या हाल है भाई, तुमने ‘द 50’ के पैसे लिए या नहीं?” यह सुनते ही वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगते हैं. फिर अर्जुन बिजलानी कहते हैं कि एल्विश शो में हैं भी नहीं, लेकिन वहां हर कोई उन्हीं के बारे में बात करता रहता है. इस पर अली फिर मजाक करते हुए कहते हैं, “तभी तो पूछ रहा हूं, पैसे लिए या नहीं लिए?”

सुदेश और अर्जुन ने ली एल्विश की चुटकी

इसके बाद कैमरा सुदेश लहरी की तरफ जाता है और वह भी मजे लेते हुए एल्विश से पूछते हैं कि आखिर उनके बारे में इतनी बातें क्यों होती हैं, क्या उन्होंने शो प्रोड्यूस किया है? इस पर अर्जुन भी हंसते हुए कहते हैं कि एल्विश का ‘द 50’ से कुछ ना कुछ कनेक्शन रहा होगा, तभी वो बिना दिखे ही इतना फेमस हो गए.

शो में एल्विश बने चर्चा का विषय

‘द 50’ के अंदर भी एल्विश यादव का नाम लगातार चर्चा में बना हुआ है. प्रिंस नरूला और मैक्सटर्न जैसे कंटेस्टेंट कई बार एल्विश से हुई अपनी लड़ाई का जिक्र कर चुके हैं. इसके अलावा शो में मौजूद उनके दोस्त अर्चित कौशिक भी अक्सर एल्विश को लेकर बातें करते नजर आते हैं. यही वजह है कि शो में शामिल न होने के बावजूद एल्विश का नाम हर जगह छाया हुआ है.

यह भी पढ़ें: एडवांस बुकिंग में सुस्त पड़ी ‘O’Romeo’, क्या वैलेंटाइन डे बदल देगा फिल्म की किस्मत?

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola