Thalapathy 69: विजय की आखिरी फिल्म में होंगे ये 2 खूखांर विलेन, फिल्म के सेट से तसवीरें वायरल

Published by : Ashish Lata Updated At : 04 Oct 2024 5:52 PM

विज्ञापन

Thalapathy 69: विजय की आखिरी फिल्म थलपति 69 की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. मूवी में बॉबी देओल और पूजा हेगड़े भी है. अब सेट से कुछ फोटोज वायरल हुई है, जिसमें पूरी स्टारकास्ट को देखा जा सकता है.

विज्ञापन

Thalapathy 69: साउथ सुपरस्टार तलपति विजय की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल द टाइम उर्फ GOAT ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की. फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिसपांस मिला. अब ये मूवी नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है. इसी बीच अब एक्टर थलपति 69 में नजर आएंगे. ये उनकी आखिरी फिल्म होगी, क्योंकि इसके बाद वह कथित तौर पर राजनीति में प्रवेश करेंगे. अब मूवी के सेट से कुछ फोटोज वायरल हुई है, जिसने फैंस को काफी ज्यादा एक्साइटेड कर दिया है.

थलपति 69 के सेट से विजय, पूजा और बॉबी की तसवीरें हुई वायरल

विजय की कथित आखिरी फिल्म, जिसका अस्थायी नाम थलपति 69 है, आज, 4 अक्टूबर को फ्लोर पर आ गई. निर्माताओं ने पहले ही फिल्म की मुख्य स्टार कास्ट की घोषणा कर दी थी. अब, पूरी टीम पूजा समारोह के बाद फिल्म की शूटिंग शुरू करने के लिए एकत्रित हुई. सेट से कई फोटोज वायरल हो रही है.

थलपति 69 की शूटिंग हुई शुरू

तस्वीरों में, थलपति 69 की स्टार कास्ट को पारंपरिक पहनावे में पूजा करते हुए देखा जा सकता है. विजय ने मैचिंग शर्ट के साथ सफेद वेश्ती पहनी है, जबकि पूजा हेगड़े साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. दूसरी ओर, बॉबी देओल कैजुअल लुक में बेहद आकर्षक लगे. तीनों मुख्य स्टारकास्ट ने एक दूसरे संग पोज भी दिया.

Also Read- The GOAT: वेंकट प्रभु ने फिल्म की ब्लॉकबस्टर सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ईश्वर दयालु है लेकिन…

Also Read- GOAT: ओटीटी पर ‘गोट’ के एक्सटेंडेड कट के रिलीज को लेकर वेंकट प्रभु ने तोड़ी चुप्पी, कहा- बहुत सारे VFX…

ये स्टार्स थलपति 69 में मचाएंगे धमाल

विजय और पूजा हेगड़े के अलावा, थलपति 69 की स्टार कास्ट में ममिता बैजू भी शामिल हैं. इसके अलावा प्रकाश राज, गौतम वासुदेव मेनन और नारायण की भी एंट्री हुई है. प्रियामणि भी इस प्रोजेक्ट में विजय के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करती नजर आएंगी. एच विनोथ थलपति 69 का निर्देशन करेंगे, जबकि अनिरुद्ध रविचंदर संगीत तैयार करेंगे.

द गोट को इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कर सकते हैं एंजॉय

तलपति विजय को आखिरी बार द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम उर्फ ​​द गोट में देखा गया था. फिल्म का निर्देशन वेंकट प्रभु ने किया था. जासूसी एक्शन ड्रामा में विजय को पिता और पुत्र दोनों की दोहरी भूमिका में दिखाया गया है. द GOAT की स्टार कास्ट में मीनाक्षी चौधरी, प्रभुदेवा, प्रशांत, स्नेहा जैसे सेलेब्स शामिल हैं. फिल्म फिलहाल नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है.

Also Read- The GOAT OTT: ओटीटी डेब्यू के बाद सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही तलपति विजय की फिल्म, फैंस ने दिया ऐसा रिव्यू

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola