GOAT: ओटीटी पर ‘गोट’ के एक्सटेंडेड कट के रिलीज को लेकर वेंकट प्रभु ने तोड़ी चुप्पी, कहा- बहुत सारे VFX…

Updated:
विज्ञापन
GOAT

GOAT

तलपति विजय की फिल्म ‘गोट’ करीब एक महीने तक सिनेमाघरों में चली, अब मूवी ओटीटी पर रिलीज हो गई है. फिल्म के ओटीटी पर एक्सटेंडेड कट को लेकर वेंकट प्रभु ने बात की.

विज्ञापन

GOAT OTT Release: तलपति की फिल्म ‘गोट’ 5 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब ये ओटीटी पर आज से स्ट्रीम हो रही है. साइंस फिक्शन एक्शन थ्रिलर मूवी में तलपति के अलावा फिल्म में थलपति विजय, प्रभु देवा, मोहन प्रमुख, मीनाक्षी चौधरी, प्रशांत त्यागराजन, स्नेहा प्रसन्ना ने काम किया है. वेंकट प्रभु द्वारा निर्देशित मूवी अगर आपने सिनेमाघरों में नहीं देखा, तो घर बैठे ओटीटी पर एंजॉय कर सकते हैं. अब फैंस जानने के लिए बेताब है कि फिल्म का एक्सटेंडेड कट कब रिलीज होगा.

द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हो रही स्ट्रीम

निर्देशक वेंकट प्रभु ने ‘गोट’ के एक्सटेंडेड कट के रिलीज को लेकर अपडेट शेयर किया. उन्होंने बताया कि थियेट्रिकल वर्जन नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया है. वेंकट ने लिखा, घर पर थियेट्रिकल वर्जन का एंजॉय करें.

कब द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम का एक्सटेंडेड कट होगा रिलीज

फैंस ने निर्देशक वेंकट प्रभु से गोट के एक्सटेंडेड कट के रिलीज को लेकर सवाल किया. इसपर डायरेक्टर ने कहा, “निर्देशक के कट के लिए बहुत सारे वीएफएक्स और फाइनल काम की आवश्यकता है दोस्तों. इस वजह से मैं अपने निर्माताओं @AGS_production से बात करूंगा और इसे आने वाले फ्यूचर में डिलीट किए गए सीन या एक्सटेंडेड कट के रूप में रिलीज करूंगा. फिलहाल अब इस वर्जन का आनंद लें.”

गोट ने अबतक किया कितना कलेक्शन

गोट ने 24वें दिन तक दुनिया भर में 450.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. जिसमें भारत में करीब इसने 293.35 करोड़ और विदेशों से 156 करोड़ की कमाई की. उम्मीद है इसकी कमाई जल्द ही 455 करोड़ रुपये पार कर जाएगी. गौरतलब है कि फिल्म पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म बन गई है. इसने लियो, जेलर, पोन्नियिन सेल्वन, रोबोट 2.0 जैसी मूवीज को पीछे छोड़ दिया.

Also Read- The GOAT Box Office Collection: तलपति विजय की फिल्म फ्लॉप हुई या हिट, यहां जानें अब तक का कलेक्शन

Also Read- The GOAT Box Office Collection: तलपति विजय की फिल्म फ्लॉप हुई या हिट, यहां जानें अबतक का कलेक्शन

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions

निर्देशक वेंकट प्रभु ने 'गोट' के एक्सटेंडेड कट के रिलीज को लेकर अपडेट शेयर किया. उन्होंने बताया कि थियेट्रिकल वर्जन नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया है. वेंकट ने लिखा, घर पर थियेट्रिकल वर्जन का एंजॉय करें.