ePaper

150 बॉडीगार्ड वाली बात पर Tanya Mittal ने तोड़ी चुप्पी, बताया पूरा सच

Updated at : 02 Jan 2026 1:30 PM (IST)
विज्ञापन
Tanya Mittal

Tanya Mittal

Tanya Mittal: बिग बॉस 19 की फाइनलिस्ट तान्या मित्तल ने 150 बॉडीगार्ड वाले वायरल दावे पर सफाई दी है. उन्होंने इसे गलतफहमी बताया और कहा कि शो के दौरान उनकी बातों को गलत तरीके से पेश किया गया. ग्वालियर लौटने के बाद तान्या ने फैक्ट्री टूर के दौरान सच्चाई साझा की.

विज्ञापन

Tanya Mittal: बिग बॉस 19 की फाइनलिस्ट और आध्यात्मिक इंफ्लुएंसर तान्या मित्तल शो के दौरान अपने बेबाक और अलग-अलग बयानों की वजह से लगातार सुर्खियों में रहीं. कभी अपने लाइफस्टाइल को लेकर तो कभी अपनी सोच और आदतों को लेकर तान्या ने ऐसी बातें कहीं, जिन पर दर्शकों ने खूब चर्चा की. इन्हीं बयानों में से एक था 150 बॉडीगार्ड होने का दावा, जिसने सोशल मीडिया पर काफी हलचल मचा दी और लोग इसे लेकर तरह-तरह की बातें करने लगे.

150 बॉडीगार्ड वाले बयान पर अब आई सफाई

शो के खत्म होने के बाद तान्या मित्तल अपने होमटाउन ग्वालियर लौट आई हैं. हाल ही में उन्होंने News Pinch नाम के यूट्यूब चैनल को अपनी फैक्ट्री का टूर दिया. इसी दौरान उन्होंने 150 बॉडीगार्ड वाले बयान पर खुलकर बात की और साफ कहा कि उन्होंने ऐसा कभी नहीं कहा. तान्या ने बताया कि इंटरनेट पर ऐसा कोई भी वीडियो नहीं है, जिसमें वह यह कहती नजर आएं कि उनके पास 150 बॉडीगार्ड हैं. उनके मुताबिक यह बात लोगों ने खुद बना ली और बिना किसी सबूत के इसे फैलाया गया.

कैसे फैली गलतफहमी और क्या है पूरी सच्चाई

तान्या ने इस गलतफहमी के पीछे की वजह भी बताई. उन्होंने कहा कि शो के दौरान उन्होंने जैशान क़ादरी से मज़ाकिया अंदाज में बताया था कि उनके पास 150 से ज्यादा स्टाफ मेंबर्स काम करते हैं. उसी बात को जैशान ने मजाक में बॉडीगार्ड कह दिया और वही बात धीरे-धीरे लोगों तक गलत तरीके से पहुंच गई. तान्या ने कहा कि उनके शब्दों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया, जबकि उन्होंने कभी किसी तरह का बड़ा दावा नहीं किया था.

पर्सनल सिक्योरिटी और बिजनेस पर बोलीं तान्या

तान्या मित्तल ने यह भी साफ किया कि उनकी पर्सनल सिक्योरिटी जरूर है, लेकिन वह कई सालों से है और उन्होंने कभी इसकी संख्या नहीं बताई. साथ ही उन्होंने अपने बिजनेस के बारे में भी जानकारी दी. तान्या ने बताया कि उनके पास टेक्सटाइल फैक्ट्री, फार्मा फैक्ट्री और गिफ्ट फैक्ट्री हैं. उन्होंने कहा कि वह सब कुछ नहीं दिखा सकतीं, लेकिन फैक्ट्री और घर का टूर देने का मकसद सिर्फ यह साबित करना था कि उन्होंने कभी झूठ नहीं बोला और उनके सपोर्टर्स की बात भी सही थी.

बिग बॉस के बाद आगे का प्लान

बिग बॉस 19 में तान्या मित्तल तीसरी रनर-अप रहीं और शो के बाद उनकी फैन फॉलोइंग तेजी से बढ़ी है. इसके साथ ही उन्हें एकता कपूर के एक प्रोजेक्ट में काम करने का मौका भी मिला है. माना जा रहा है कि वह जल्द ही अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करेंगी और रियलिटी शो के बाद अब एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में नया सफर शुरू करेंगी.

यह भी पढ़ें: Ikkis Box Office Collection Day 1: हिट या फुस्स? ओपनिंग डे पर धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ने इन 26 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, चमके अगस्त्य नंदा

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola