Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टप्पू-सोनू की नजदीकियों ने भिड़े की बढ़ाई टेंशन, दोनों की शादी में होगा हंगामा

Updated:
विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा के अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि सोनू और टप्पू दोनों ही फिलहाल शादी नहीं करना चाहते हैं. इधर भिड़े टप्पू से दूर करने के लिए अपनी बेटी के लिए अच्छा लड़का ढूंढ़ रहा है.

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा बीते 16 सालों से दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है. शो का लेटेस्ट एपिसोड दर्शकों के लिए काफी धमाकेदार होने वाला है, क्योंकि भिड़े जल्द से जल्द अपनी बेटी सोनू की शादी करवाना चाहता है. उसे शक है कि कहीं टप्पू और वो भागकर शादी न कर लें. वह मंदिर जाता है और भगवान ने सुंदर और समझदार दामाद मांगता है. इधर बापूजी भी चाहते हैं कि जल्द से जल्द टप्पू की शादी किसी अच्छी लड़की से हो जाए.

सोनू की शादी जल्द करवाएगा भिड़े

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के आज के एपिसोड में हम देखेंगे कि आत्माराम भिड़े के घर उनकी फैमिली का एक शख्स आता है, जो अपनी बेटी की शादी का कार्ड देता है. नाम पढ़कर भिड़े शॉक्ड हो जाता है और कहता है कि अपने कास्ट का लड़का नहीं है. तब सोनू कहती है कि इसमें कोई दिक्कत नहीं है. ये बात सुनकर भिड़े फिर परेशान हो जाता है और सोचता है कि कहीं टप्पू से ही तो सोनू शादी नहीं करेगी. इस बीच, बापूजी जेठालाल को सुझाव देते हैं कि टप्पू के लिए घर बसाने का समय आ गया है. तब जेठालाल कहते हैं कि टप्पू के लिए अच्छा होगा कि वह सोनू जैसे किसी लड़की को ढूंढे.

क्या सोनू और टप्पू एक दूसरे से करेंगे शादी

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के अपकमिंग एपिसोड में हम देखेंगे कि भिड़े सोनू को बताता है कि उसके लिए वह अच्छा लड़का ढूंढ़ रहे हैं. इसपर सोनू कहती है कि उसे अभी शादी नहीं करनी है. इधर टप्पू भी सेम बात बापूजी को कहता है. दोनों बाद में छत पर जाकर एक दूसरे को अपनी परेशानी बताते हैं. सोनू कहती है कि बाबा मेरी शादी जल्दी करा देंगे, तो टप्पू कहता है कि वो ऐसा नहीं होने देगा और भिड़े से बात करेगा. आने वाले एपिसोड काफी एंटरटेनिंग होने वाले हैं. क्या टप्पू और सोनू एक दूसरे से शादी करने के लिए तैयार हो जाएंगे. या फिर भिड़े किसी को से सोनू की शादी करवाएगा.

Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: गोकुधाम सोसाइटी में इन 2 शख्स की बढ़ी नजदीकियां, भिड़े की टेंशन से हुई हालत टाइट

Also Read- Look Back 2024: जेठालाल के शो छोड़ने की धमकी से लेकर बबीता जी-टप्पू की सगाई तक, विवादों में रही TMKOC

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola