Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: गोकुधाम सोसाइटी में इन 2 शख्स की बढ़ी नजदीकियां, भिड़े की टेंशन से हुई हालत टाइट
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा का अपकमिंग एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है. जहां सोनू और टप्पू एक दोस्त के पार्टी में एंजॉय कर रहे होते हैं, वहीं भिड़े अंदर ही अंदर दोनों को लेकर परेशान है.
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा बीते 16 सालों से दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है. सीरियल का लेटेस्ट एपिसोड काफी धमाकेदार होने वाला है, क्योंकि आत्माराम भिड़े अपनी बेटी सोनू के लिए एक अच्छे लड़के की तलाश में है, जो उनके कास्ट का भी हो और होनहार भी. हालांकि पुरुष मंडली को लगता है कि सोनू अभी पढ़ाई करें, लेकिन फिर भी अगर शादी की बात आई है, तो जिसके साथ वह खुश रहे, ऐसा लड़का होना चाहिए.
टप्पू के साथ दोस्त की पार्टी में जाती है सोनू
इधर तारक मेहता का उल्टा चश्मा के लेटेस्ट एपिसोड में हम देखते हैं कि सोनू टप्पू सेना के साथ अपने एक दोस्त की बर्थडे पार्टी में जाती है. भिड़े को चिंता होती है. वह फोन भी करता है, लेकिन मोबाइल बंद आता है. तभी वह माधवी को कहता है कि हमें सोनू को ढूढ़ने जाना चाहिए. दोनों सखाराम पर जाते हैं. तभी एक रिक्शा आता है, जिसमें पींकू, गोली और गोगी होते हैं. भिड़े पूछता है कि टप्पू और सोनू कहां है, तो वह कहते हैं कि वह पार्टी में एंजॉय कर रहे हैं. इससे भिड़े को शक होता है कि कहीं दोनों साथ में घूम तो नहीं रहे हैं.
टप्पू-सोनू की बढ़ती नजदीकियों से परेशान है भिड़े
सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में हम देखेंगे कि भिड़े और माधवी सोनू की तलाश में उसके दोस्त की पार्टी में चले जाते हैं. यहां उन्हें पता चलता है कि दोनों पहले ही जा चुके हैं. भिड़े परेशान हो जाता है. तभी वहां मौजूद लोग टप्पू और सोनू की केमिस्ट्री को लेकर तारीफ करते हैं. उन्हें दोनों का डांस वीडियो भी दिखाते हैं. जिसमें वह प्यार से झूम रहे हैं. माधवी इसे एंजॉय करती है, लेकिन भिड़े अंदर ही अंदर परेशान है. उसे लगता है कि कहीं टप्पू और सोनू एक दूसरे से प्यार में न पड़ जाए.
Also Read- Look Back 2024: पूरे साल इन 10 टीवी सीरियल्स ने बटोरी TRP, जबरदस्त ट्विस्ट ने फैंस को किया इम्प्रेस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










