Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: अब्दुल को आर्थिक संकट से बचाएगा ये शख्स, सोसाइटी वाले होंगे शॉक्ड

Updated:
विज्ञापन

Sharad Sankla tmkoc

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा के लेटेस्ट एपिसोड में हम देखते हैं कि अब्दुल आर्थिक संकट में घिर गया है और वो हमेशा के लिए सोसाइटी छोड़ देगा. इधर टप्पू सेना को शक हो गया है कि वह किसी मुसीबत में है. वो लोग उसकी मदद करने का तय करते हैं.

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा 16 साल से अपनी जबरदस्त कॉमेडी से दर्शकों को एंटरटेन करता आ रहा है. सीरियल के हर कैरेक्टर काफी फनी है और उनकी एक्टिंग दर्शकों के घरों में हंसी की लहर लाती है. हाल ही में गोली का रोल निभाने वाले कुश शाह ने शो को अलविदा कहा. उनके जाने के बाद कहा जा रहा था कि अब्दुल भी क्विट करेंगे. हालांकि उन्होंने साफ किया कि वह इस शो का साथ कभी नहीं छोड़ेंगे.

विज्ञापन

क्यों गोकुलधाम सोसाइटी छोड़कर चला जाएगा अब्दुल

तारक मेहता का उल्टा चश्मा का लेटेस्ट एपिसोड अब्दुल के इर्द-गिर्द घूमता है. वह हमेशा के लिए गोकुलधाम सोसाइटी को छोड़कर जाने की प्लानिंग कर रहा है. ऐसा इसलिए क्योंकि अब्दुल कर्ज में डूबा हुआ है. जिसकी वजह से दुकान भी बेच रहा है. हालांकि लोगों के पैसे चुकाने के लिए वह भविष्य के बारे में सोचता है. उसकी दुविधा बढ़ती जाती है और एक कठिन निर्णय लेना पड़ता है. वह अपने दुकान की सभी चीजें 50 प्रतिशत के डिस्काउंट में लगाता है.

अब्दुल ने अपनी दुकान पर क्यों रखा 50 50 प्रतिशत का डिस्काउंट

दरअसल जब सुनीता सब्जियां बेचने के लिए सोसायटी में पहुंचती है, तभी माधवी भाभी को फोन आता है और उन्हें अब्दुल कहता है कि वह सारा सामान 50 परसेंट डिस्काउंट में बेच रहा है. ये सुनकर महिला मंडल चौंक जाती है और पूछती है कि वह अपना घाटा क्यों कर रहे हैं. जिसपर अब्दुल कहता है कि सपलायर ने ये ऑफर दिया है. भिड़े को शक होता है और वो भी पूछने जाता है, लेकिन बात घूम फिरकर वहीं आ रही है.

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में टप्पू सेना बनाएगी कौन सा नया प्लान

बाद में जब टप्पू सेना आती है, तो अब्दुल बचपन के किस्से सबको सुनाता है और इमोशनल हो जाता है. ये देखकर टप्पू को काफी शक होता है. वे लोग क्लब हाउस में जाते हैं और सच्चाई का पता लगाने की ठानते हैं. टप्पू कहता है कि जरूर अब्दुल भाई किसी मुसीबत में है, हमें उनका सप्लायर के पास जाकर छानबीन करनी होगी. क्या टप्पू सेना अब्दुल की मदद करेगी और उसे इस आर्थिक संकट से बाहर निकालेगी. तारक मेहता का उल्टा चश्मा के आने वाले एपिसोड काफी मजेदार होने वाले है.

Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah से अचानक निकाले गए थे गुरुचरण सिंह, बोले- मैं शॉक्ड होकर…

Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: दयाबेन की इस आदत से जेठालाल को होती थी दिक्कत, दिलीप जोशी बोले- वह शिकायत…

Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: नए गोली ने कुश शाह को रिप्लेस करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- किसी को कॉपी नहीं…

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions

तारक मेहता का उल्टा चश्मा का लेटेस्ट एपिसोड अब्दुल के इर्द-गिर्द घूमता है. वह हमेशा के लिए गोकुलधाम सोसाइटी को छोड़कर जाने की प्लानिंग कर रहा है. ऐसा इसलिए क्योंकि अब्दुल कर्ज में डूबा हुआ है. जिसकी वजह से दुकान भी बेच रहा है. हालांकि लोगों के पैसे चुकाने के लिए वह भविष्य के बारे में सोचता है. उसकी दुविधा बढ़ती जाती है और एक कठिन निर्णय लेना पड़ता है. वह अपने दुकान की सभी चीजें 50 प्रतिशत के डिस्काउंट में लगाता है.