ePaper

Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की सोनू पहाड़ों के बीच इस शख्स के साथ आईं नजर, फैंस बोले भिड़े की बेटी बिगड़...

Updated at : 25 Oct 2021 12:49 PM (IST)
विज्ञापन
Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की सोनू पहाड़ों के बीच इस शख्स के साथ आईं नजर, फैंस बोले भिड़े की बेटी बिगड़...

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की सोनू यानी निधि भानुशाली रियल लाइफ में काफी ग्लैमरस हैं. उनकी तसवीरें सोशल मीडिया पर मिनटों में वायरल हो जाती है. अब सोनू की एक फोटो चर्चा का विषय बना हुआ है. इस तसवीर में सोनू किसी लड़के के साथ नजर आ रही है.

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah, sonu aka nidhi bhanushali: सब टीवी का पॉपुलर शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) लगातार कई सालों से लोगों का फेवरेट शो बना हुआ है. शो के किरेदार को दर्शक काफी पसंद करते हैं. शो में पुरानी सोनू का रोल निभाने वाली निधि भानुशाली (Nidhi Bhanushali) अक्सर सुर्खियों में बवी रहती है. उनकी तसवीरें सोशल मीडिया पर मिनटों में वायरल हो जाती है.

एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. अपनी एडवेंचर लाइफ की तस्वीरें भी वो फैंस के साथ साझा करती हैं. अब निधि की एक तस्वीर वायरल हो रही हैं. इस तसवीर में निधि पहाड़ों के बीच नजर आ रही हैं. उनके साथ एक शख्स भी खड़ा है, जिसे पकड़कर सोनू पोज दे रही हैं. यह लड़का फैंस के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है.

https://www.instagram.com/p/CVcRJt3p-az/

इस फोटो में निधि भानुशाली वेसटर्न लूक में नजर आ रही हैं. उन्होंने ब्लू कलर की रिप्ड जींस पहनी हुई, इसके साथ ही इनर वेयर के साथ एक शर्ट पहना है. निधि का यह लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है. वहीं उनका मेकअप भी काफी जच रहा है.

निधि भानुशाली शो में जितनी सीधी-सादी दिखती थी, रियल लाइफ में ऑडिएंस उनकी ग्लैमरस अवतार के लिए जानते हैं. निधि अक्सर अपनी बिकिनी में फोटोज शेयर करती रहती हैं. एक्ट्रेस की तसवीरें इंटरनेट पर आते ही छा जाती है. निधि के इंस्टाग्राम पर उनकी कई ग्लैमरस तसवीरें मौजूद है. कभी वे बिकिनी में कहर ढाती है, तो कभी पानी के अंदर दिलकश पोजेज देती हैं.

https://www.instagram.com/p/CPrvdJYBkBG/

आपको बता दें कि निधि भानुशाली को ट्रैवल का काफी शौक है और इस वक्त वह रोड ट्रिप पर ही है. वहां से निधि अक्सर कई सारी फोटोज अपने दोस्तों के साथ शेयर करती रहती हैं. इसके अलावा उन्हें गाना गाने और डांस का भी काफी शौक है. फिलहाल शो में सोनू का रोल अब पलक सिधवानी प्ले कर रही है. इस किरदार से वो काफी कम समय में सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हो गई है.

Also Read: Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: पूरानी सोनू ने नहीं देखा है नई सोनू का एक भी एपिसोड, ये है वजह

Posted By Ashish Lata

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola