Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: पुरानी सोनू ने क्यों छोड़ा था तारक मेहता का शो? सालों बाद एक्ट्रेस बोली- लोग जो सोचते…

Published by : Divya Keshri Updated At : 26 Feb 2024 12:27 PM

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा आज भी दर्शकों का फेवरेट बना हुआ है. सीरियल में सोनू का किरदार पहले झील मेहता ने प्ले किया था. अब वजह सामने आई है कि उन्होंने शो को क्यों छोड़ा.

विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में सोनू का रोल झील मेहता ने निभाई थी. हालांकि उन्होंने कुछ साल बाद शो को अलविदा कह दिया.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah

झील मेहता जब नौ साल की थी, तब उन्होंने तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो ज्वाइन किया. उसके बाद उन्होंने 14 साल की उम्र में शो को क्विट कर दिया.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah

झील मेहता ने भले ही तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो को छोड़ दिया, लेकिन फैंस उन्हें शो में काफी मिस करते हैं. उनकी तसवीरों पर फैंस वापस आने को लेकर कमेंट करते रहते हैं.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah

फैंस जानना चाहते हैं कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा को उन्होंने क्यों अलविदा कहा. एक्ट्रेस ने अपने व्लॉग में इसके पीछे की वजह बताई. उन्होंने कहा, “मैंने तारक मेहता छोड़ दिया क्योंकि मैं 10वीं कक्षा में थी और जैसा कि आप जानते हैं, हमारे पास ये बोर्ड परीक्षाएं थी.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah

झील मेहता ने कहा, मुझे उसके लिए तैयारी करने की जरूरत थी और यही कारण है कि मैंने शो छोड़ने का फैसला किया.”

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah

ऐसी चर्चा थी सोशल मीडिया पर कि झील को उनकी हाइट की वजह से तारक मेहता शो से बाहर निकाल दिया गया था. इसपर उन्होंने कहा, “वो लोग जो सोचते हैं कि मुझे मेरी ऊंचाई के कारण शो से निकाल दिया गया था, यह अपमानजनक है.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah

उन्होंने कहा, मुझे शो से नहीं निकाला गया था और मैंने शो छोड़ दिया क्योंकि मुझे अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना था. मैं सिर्फ अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहती थी. लोगों के लिए इसे समझना इतना मुश्किल क्यों है? मुझे समझ नहीं आता.”

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में अब पलक सिधवानी, सोनू का किरदार निभाती है. पलक सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर है और उनकी तसवीरों पर खूब सारे कमेंट्स आते है.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah

कुछ समय पहले ही झील ने अपने बॉयफ्रेंड आदित्य से सगाई कर ली है. एक्ट्रेस उसके साथ रोमांटिक तसवीरें अक्सर पोस्ट करती रहती है.

Also Read: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: दयाबेन नहीं इस किरदार की हुई शो में एंट्री, अब पोपटलाल के घर बजेगी शहनाई!

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola