Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की बबीता जी ने शेयर किया ट्रांसफॉर्मेशन अवतार, न्यू लुक में दिखी बेहद हसीन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Nov 2021 1:36 PM
Munmun Dutta Transformation look: तारक मेहता का उल्टा चश्मा की मुनमुन दत्ता अपने ग्लैमरस अंदाज से हर किसी को दीवाना बना देती हैं. अब एक्ट्रेस ने अपनी ट्रांसफॉर्मेशन लुक फैंस के साथ शेयर की है. तस्वीरों में मुनमुन का नया लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है.
Munmun Dutta Transformation look: तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) शो टेलीविजन के पॉपुलर शो में से एक माना जाता है. सीरियल के हर किरेदार को दर्शक काफी पसंद करते हैं. यह शो पिछले 13 सालों से दर्शकों का फेवरेट बना हुआ है. टीआरपी लिस्ट में ये शो हमेशा ही टॉप पर बना रहता है.
शो में बबीता जी यानि की मुनमुन दत्ता फैंस के बीच काफी पॉपुलर हैं. एक्ट्रेस की तसवीरों पर लाइक्स की बरसात होती है. फैंस उनके हर फोटोज को काफी पसंद करते है. सीरियल में जेठालाल बबीता जी के फैन है. जैठालाल और उनकी कमेस्ट्री को दर्शक काफी पसंद भी करते हैं. मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया लवर हैं, ऐसे में वो अपनी तस्वीरों और वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करने का कोई मौका हाथ से नहीं जाने देती हैं.
https://www.instagram.com/p/CWLbIVisru9/
अब हाल ही में मुनमुन दत्ता ने इंस्टाग्राम पर अपना ट्रांसफॉर्मेशन लुक फैंस के साथ शेयर किया है. फोटो में एक्ट्रेस ने अपनी वेट लॉस जर्नी दिखाई है. उन्होंने 4 महीने में अपना वजन कम किया है. वहीं फैंस उनके इस नए लुक को काफी पसंद भी कर रहे हैं.
Also Read: Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : टप्पू संग वायरल हुई बबीता जी की रोमांटिक तस्वीर! उस वक्त उनके साथ…
मुनमुन दत्ता ने फैंस को अपनी टोन्ड बॉडी दिखाई है. साथ ही उन्हें ऐसा करने की प्रेरणा कहां से मिली, यह राज भी उन्होंने फैंस के साथ शेयर की है. पहली तस्वीर में बबीता सूट पहने हुए है, जिसमें उनका वजन काफी बढ़ा नजर आ रहा है, वहीं, दूसरी तस्वीर में वह जिम लुक में हैं, जिसमें उनकी वेट लॉस दिखाई दे रहा है.
फोटो शेयर करते हुए मुनमुन दत्ता ने कहा, नियमित एक्सरसाइज के साथ एक विशेष आहार का पालन किया. मेरे शरीर में होने वाले परिवर्तनों को महसूस किया और देखा अच्छी बात यह थी कि लगभग 4 महीने तक वर्कआउट न करने के बाद, मैं फिर से नियमित रूप से वर्कआउट करने की आदत में आ गया. परिवर्तन को देखते और महसूस करते हुए, मैं अपने व्यस्त कार्यक्रम में भी जब भी संभव हो कसरत करने के अपने मूल स्व में वापस आ गई हूं. परफेक्ट बॉडी हासिल करने के लिए अभी लंबा रास्ता तय करना है, लेकिन मैं ट्रैक पर हूं और ऐसा करने के लिए प्रेरित हूं. ये एक शानदार यात्रा होने वाली है.
Posted By Ashish Lata
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










