जेठालाल को मेट्रो में सवारी करते देख फैंस हुए एक्साइटेड, पूछा- अकेले-अकेले बबीता जी कहां है...

Published by : Ashish Lata Updated At : 25 Feb 2023 4:47 PM

विज्ञापन

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में जेठालाल का किरदार निभाने वाले दिलीप जोशी को मुंबई में मेट्रो की सवारी करते देखा गया. फैंस उन्हें अचानक देखकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए और कहने लग कि बबीता जी कहां पर है.

विज्ञापन

दिलीप जोशी टेलीविजन के सबसे पसंदीदा सितारों में से एक हैं. तारक मेहता का उल्टा चश्मा में जेठालाल गढ़ा की भूमिका निभाने वाले अभिनेता भले ही काम में व्यस्त हों, लेकिन उन्होंने मुंबई की मेट्रो की सवारी का आनंद लेने के लिए समय निकाल ही लिया. जी हां हाल ही में दिलीप जोशी को मेट्रों में घूमते हुए स्पॉट किया गया. उन्हें ऐसा देख फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गये और उनसे कई तरह के सवाल पूछा.

दिलीप जोशी ने किया मेट्रो की सवारी

दरअसल दिलीप जोशी ने इंस्टाग्राम पर काफी लंबे समय बाद एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह मेट्रो की सवारी करते नजर आ रहे हैं. उन्होंने अपनी आउटिंग के लिए स्मार्ट कैजुअल्स पहने और मास्क पहन रखा था. उनके कैप्शन से ऐसा लगता है कि अभिनेता शहर में नई जोड़ी गई सेवा से काफी खुश थे. अपने अनुभव को साझा करते हुए उन्होंने लिखा, “आज मुंबई मेट्रो जॉयराइड के लिए गया, और मैं बस इतना ही कह सकता हूं कि… बहुत खूब!

https://www.instagram.com/p/CpDlqAmMmAb/
फैंस कर रहे मजेदार कमेंट

उनके नए पोस्ट को देखकर दिलीप जोशी के फैंस खुश हुए और दिलचस्प कमेंट करने लगे. एक यूजर ने लिखा, “अब गड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स मेट्रो से जाना… ऑटो का चक्कर खत्म!” एक अन्य ने मजाक में कहा, “आपको बबीता जी को साथ ले जाना चाहिए था, इससे वह खुश हो जातीं.” एक नेटिजन ने कमेंट किया, “जेठालाल सर कहीं आपको रास्ते में बापूजी ना मिल जाए…उन्होंने कहा है ना कि दुकान चलकर जाने के लिए”

Also Read: TMKOC: नये टप्पू को जेठालाल ने ट्रोलर्स से बचने के लिए दी ये खास सलाह, नीतीश भलूनी ने बताया कैसे मिला ये रोल
दया को लेकर जेठालाल ने कही थी ये बात

हाल ही में तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नये टप्पू के रूप में नीतीश भलूनी की एंट्री हुई है. उन्होंने इसी दौरान एक इंटरव्यू में दयाबेन के कमबैक को लेकर कुछ बातें की. उन्होंने कहा, “यह पूरी तरह से निर्माताओं पर निर्भर करता है. वे तय करेंगे कि वे किसी अभिनेत्री को रिप्लेस करना चाहते हैं या नहीं. एक अभिनेता के रूप में, मुझे दया के किरदार की याद आती है. लंबे समय तक आप सभी ने दया और जेठा के अच्छे और मजेदार दृश्यों का आनंद लिया. जब से दिशा जी ने शो छोड़ा है, वह हिस्सा, मजेदार हिस्सा गायब है.”

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola