TMKOC: जेठालाल को एयरपोर्ट पर इस हालत में देख फैंस को आई हंसी, पूछा - सूटकेस में दयाबेन को रखा है

Updated at : 06 Jan 2022 1:09 PM (IST)
विज्ञापन
TMKOC: जेठालाल को एयरपोर्ट पर इस हालत में देख फैंस को आई हंसी, पूछा - सूटकेस में दयाबेन को रखा है

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में जेठालाल का रोल निभा रहे दिलीप जोशी का एयरपोर्ट से एक वीडियो वायरल हो रहे हैं. वीडियो काफी फनी है, जिसे देखकर फैंस की हंसी नहीं रुक रही है.

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: सब टीवी का मोस्ट पॉपुलर शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak mehta ka ooltah chashmah) पिछले 13 सालों से लोगों का फेवरेट शो बना हुआ हैं. शो में अबतक कई किरदारों की नयी इंट्री हुई है तो कुछ ने शो को अलविदा कह दिया. लेकिन अभी तक शो की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है. शो के हर किरेदार की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. सीरियल में जैठालाल, बबीता जी, चंपकचाचा की जुगलबंदी दर्शकों को खूब हंसाती है.

अब जेठालाल का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. जिसे देखकर आपकी भी हंसी छूट जाएगी. दिलीप को आज अपने परिवार के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. अभिनेता को नीले रंग की शर्ट के साथ ग्रे ट्राउजर और भूरे रंग के जूते पहने देखा गया. हालांकि एयरपोर्ट पर अभिनेता काफी जल्दबाजी में देखे गए. उन्होंने अपने साथ एक ट्रॉली बैग रखा है, जिसे वह अजीब ढंग से खीच रहे हैं. उनका सूटकेस इस दौरान इधर-उधर अजीब तरह से लुढ़क रहा था. जिसके बाद फैंस ने उनके बैग के जमकर मजे लिए.

https://www.instagram.com/p/CYWPyCvF00X/
यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट्स

फैंस ने जैठलाला का यह अंदाज देख जमकर मजे लिए. एक यूजर ने लिखा, ‘सर से ज्यादा तो बैग की चर्चा हो रही है, फुल एटिट्यूड जेठा भाई. एक दूसरे यूजर ने लिखा, “उनका बैग हमें हंसाने के लिए काफी है, तो कल्पना कीजिए कि ये कितनी खतरनाक कॉमेडी करते हैं. एख औऱ नेटिजन ने मजाक में कहा, “लगता वह सूटकेस में दया बहन को रखा है, इसलिए शांती से न बैठकर टप्पू के पापा के साथ मजाक कर रहे हैं.” एक अन्य ने कहा, ‘सूटकेस की हालत क्या बना रखी है. क्या आपके बैग ने भी पार्टी-शार्टी कर ली है.”

आपको बता दें कि जेठालाल और दयाबेन की केमिस्ट्री दर्शकों को फुल ऑन एंटरटेन करता है. हालांकि कुछ दिन पहले ऐसी खबरें आ रही थी कि जेठालाल शो को अलविदा कह देंगे. लेकिन दिलीप जोशी ने इस अफवाह करार दिया. उन्होंने कहा, मुझे लगता है जब यह शो अच्छा चल रहा है तो इसे बेवजह क्यों छोड़ा जाए.

Also Read: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की बबीता जी ने डीप नेक ड्रेस में ढाया कहर, मिरर के सामने दिए किलर पोज

Posted By Ashish Lata

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola