Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: जेठालाल संग अपने रिश्ते पर अय्यर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- बातचीत का तरीका…

Tanuj Mahashabde on working with jethalal
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा अपनी दिलचस्प कहानी से दर्शकों को खूब एंटरटेन करता है. अब सीरियल में अय्यर की भूमिका निभाने वाले तनुज महाशब्दे ने दिलीप जोशी संग अपने रिश्ते पर खुलासा किया.
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा 16 सालों से दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है. शो की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. यही वजह है कि फैंस एक भी एपिसोड देखना मिस नहीं करते हैं. सीरियल में कृष्णन सुब्रमण्यम अय्यर और बबीता के पति की भूमिका निभाने वाले तनुज महाशब्दे ने दिलीप जोशी संग अपने ऑफस्क्रीन बॉन्ड पर बात की.
दिलीप जोशी को लेकर क्या बोले तनुज महाशब्दे
तनुज ने टाइम्स ऑफ इंडिया संग इंटरव्यू में अपने सह-कलाकार दिलीप जोशी की तारीफ की और बताया कि वो कैसे उनकी मदद करते हैं. दिलीप जोशी के बारे में बात करते हुए तनुज महाशब्दे ने कहा, “जब शो शुरू हुआ तो मेरे लिए एक साउथ भारतीय कैरेक्टर को निभाना बहुत चुनौतीपूर्ण था. मैं शुरुआत में बहुत तेजी से लाइनें बोलता था, लेकिन एक समय पर दिलीप भाई ने भूमिका को करने और सीन देने में मदद की. असित भाई ने भी बहुत मदद की. अब मेरी बातचीत का तरीका और बॉडी लैंग्वेज एक दक्षिण भारतीय व्यक्ति की तरह हो गया है.”
भिड़े, पोपटलाल को लेकर क्या बोले अय्यर साहब
तनुज ने यह भी खुलासा किया कि वे एक परिवार के रूप में कैसे काम करते हैं. एक्टर ने कहा, “यह सब तभी हो सकता है, जब आपके साथ सीनियर कलाकार काम करेंगे. चाहे वह मंदार हों, श्याम भाई हों, अमित भट्ट हों या बलविंदर भाई हों. सभी मिलकर काम करते हैं. यहां तक कि वह मुझे कुछ इनपुट भी देते हैं. यह सब हमारे सीन्स को बेहतर बनाने में मदद करता है. पहले हम सभी एक साथ हंसते हैं और फिर हमें स्क्रीन पर देखने के बाद दर्शक भी इसका आनंद लेते हैं.”
Also Read- TMKOC को क्या अब एक और लीड एक्टर कहने वाला है अलविदा!, कुश शाह ने खुद बताई सच्चाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










