TMKOC: गुरुचरण सिंह की दोस्त ने किया शॉकिंग खुलासा, कहा- एक्टर ने बताया कि जनवरी 13-14 तक धरती पर…

Published by : Divya Keshri Updated At : 10 Jan 2025 10:20 AM

विज्ञापन

Gurucharan Singh

TMKOC: हाल ही में तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम गुरुचरण सिंह ने एक वीडियो पोस्ट कर बताया कि उनकी तबीयत खराब है और वह अस्पताल में एडमिट है. अब उनकी दोस्त ने उनका हेल्थ अपडेट दिया है.

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रोशन सिंह सोढ़ी की भूमिका गुरुचरण सिंह निभाते थे. हालांकि अब वह शो का हिस्सा नहीं है, लेकिन फैंस उन्हें सोढ़ी के नाम से ही पुकारते हैं. हाल ही में एक्टर ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर बताया था कि उनकी तबीयत बहुत खराब है. उन्हें अस्पताल में ऐसी हालत में देखकर उनके फैंस काफी परेशान हो गए थे. अब उनकी हालत कैसी है, इस बारे में उनकी करीबी दोस्त भक्ति सोनी ने बताया है.

गुरुचरण सिंह की दोस्त ने उनकी सेहत के बारे में बताया

गुरुचरण सिंह की दोस्त भक्ति सोनी ने ईटाइम्स से बातचीत में कहा, मैं उनसे नहीं मिली हूं, लेकिन उनकी मां मुझे उनके बारे में बताती रहती है. उनकी तबीयत बहुत खराब बै. एक बार उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया था, लेकिन बाद में उन्हें वापस घर ले आया गया था. हालांकि उनकी तबीयत फिर से खराब हो गई और उन्हें दोबारा से हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया. भक्ति ने बताया कि एक्टर पर 1.2 करोड़ रुपये का कर्ज है. उनके पिता के पास 55 करोड़ रुपए की संपत्ति है, लेकिन किरादएदार वह संपत्ति खाली नहीं कर रहा. अगर ये मामला सुलझ जाता है तो वह वह अपना सारा कर्ज चुका सकते हैं.

भक्ति सोनी ने बताया- गुरुचरण सिंह किसी की बात नहीं सुन रहे

विक्की लालवानी के साथ एक इंटरव्यू में भक्ति सोनी ने बताया कि, जब हमारी लास्ट टाइम कॉल पर बात हुई थी, तब वह मुझे बोले कि जनवरी 13-14 तक मुझे यह समझ आ जाएगा कि वह धरती पर रहेंगे या नहीं. ये उनके शब्द थे. उनके माता-पिता उनकी हेल्थ को लेकर बहुत ज्यादा परेशान है, लेकिन गुरुचरण किसी की बात नहीं सुन रहे. भक्ति ने ये भी बताया कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा के उनके को-स्टार ने उनकी आर्थिक मदद नहीं की.

यह भी पढ़ें- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: नये साल पर होगी दयाबेन की शो में वापसी? असित मोदी बोले- दिशा वकानी वापस…

यह भी पढ़ें– Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: सालों बाद झील मेहता ने शो छोड़ने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ये मुश्किल फैसला था…

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola