TMKOC: गुरुचरण सिंह को मिली इतने लाख रुपये की डील, क्लोज फ्रेंड बोली- वो लगभग मर रहे हैं…

Published by : Divya Keshri Updated At : 21 Jan 2025 12:15 PM

विज्ञापन

Gurucharan Singh

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम एक्टर गुरुचरण सिंह आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं. उनकी करीबी दोस्त ने बताया कि एक्टर को उन्होंने एक डील दिलवाई है.

विज्ञापन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: फेमस सिटकॉम ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम गुरुचरण सिंह इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में है. एक्टर ने कुछ समय पहले हॉस्पिटल से अपना वीडियो शेयर कर बताया कि उनकी तबीयत ठीक नहीं. उनकी क्लोज फ्रेंड भक्ति सोनी ने बताया था कि एक्टर पर 1.2 करोड़ रुपये का कर्ज है. उसके कुछ दिनों बाद एक्टर ने एक वीडियो के जरिए बताया कि वह फाइनेंशियली काफी परेशान है और काम खोज रहे हैं. अब भक्ति ने बताया कि गुरुचरण खाना खाने के लिए तैयार हैं, लेकिन उनकी एक शर्त है.

गुरुचरण सिंह को मिली 13 लाख रुपए की डील

गुरुचरण सिंह की दोस्त भक्ति सोनी ने ईटाइम्स से बातचीत में बताया कि, मैंने गुरुचरण सिंह को 13 लाख रुपए की ब्रांड डील दिलवाई है, जो उन्हें दे दी गई है. इसके बाद वे अपना उपवास तोड़ने के लिए राजी हो गए. वह इसी महीने के अंत तक शूटिंग के लिए मुंबई आएंगे. भक्ति ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर गुरुचरण को ये डील दिलवाने की कोशिश की.

भक्ति सोनी बोली- वह आदमी मर रहा…

भक्ति सोनी ने बताया कि गुरुचरण सिंह के साथ काम किए आर्टिस्ट और कलाकारों ने उनकी कोई मदद नहीं की. भक्ति कहती है, मैंने उसे 33 लाख रुपए और दिए थे. मैं यह समझ नहीं पा रही हूं कि वह आदमी लगभग मर रहा है, लेकिन कोई भी उसकी मदद के लिए आगे नहीं आया.” वहीं, उन्होंने बताया कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा के प्रचारकों की टीम गुरुचरण को कॉल कर उनके हेल्थ के बारे में पूछा था. हालांकि किसी ने उन्हें आर्थिक मदद का ऑफर नहीं दिया.

यह भी पढ़ें- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: नये साल पर होगी दयाबेन की शो में वापसी? असित मोदी बोले- दिशा वकानी वापस…

यह भी पढ़ें– Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: सालों बाद झील मेहता ने शो छोड़ने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ये मुश्किल फैसला था…

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola