Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के सेट पर दिलीप जोशी ने पकड़ा असित मोदी का कॉलर, जेनिफर मिस्त्री बोलीं- खूब चिल्ला-चिल्लाकर लड़ाई हुई थी
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 17 Aug 2025 7:35 PM
Dilip Joshi Grabs Asit Kumarr Modi Collar
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के सेट पर दिलीप जोशी और असित मोदी की लड़ाई को लेकर जेनिफर मिस्त्री ने खुलासा किया कि कैसे बात इतनी निगड गई थी कि दिलीप जोशी ने असित कुमार मोदी का कॉलर पकड़ लिया था. जानिए हांगकांग में क्या हुआ था?
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी का सुपरहिट शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ हमेशा अपने मजेदार किरदारों और कॉमेडी के लिए जाना जाता है, लेकिन पिछले कुछ समय से शो के सेट से जुड़ीं विवादों और अंदरूनी कलह की कहानियां भी सामने आ रही हैं. अब शो में रोशन सोढ़ी का किरदार निभा चुकीं एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री ने एक चौंकाने वाला दावा किया है.
हाल ही में एक इंटरव्यू में जेनिफर ने कहा कि हांगकांग शूटिंग के दौरान अभिनेता दिलीप जोशी और निर्माता असित कुमार मोदी के बीच जोरदार लड़ाई हुई थी, जो इतनी बढ़ गई कि दिलीप ने असित का कॉलर तक पकड़ लिया था. आइए आपको पूरा मामला बताते हैं.
क्या कहा जेनिफर मिस्त्री ने?
जेनिफर मिस्त्री ने इंटरव्यू में कहा, “‘दिलीप और असित की हांगकांग में बहुत खराब लड़ाई हुई थी. दोनों की पूरी पब्लिक के बीच में खूब चिल्ला-चिल्लाकर लड़ाई हुई थी. दिलीप जी ने असित जी का कॉलर पकड़ लिया था. दोनों के बीच बहुत गर्मी-गर्मी हो गई थी. मतलब सब परेशान हो गए थे कि भाई तुम प्रोड्यूसर हो, तुम बार-बार क्या करते हो? दिलीप जी और असित जी की किस चीज पर बहस हुई थी इसका खुलासा नहीं हुआ.’
पहले भी सामने आ चुकी हैं बहस की खबरें
साल 2024 में कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि दिलीप जोशी छुट्टी लेना चाहते थे, लेकिन असित मोदी ने उन्हें अनसुना कर दिया. इसके चलते दोनों के बीच तीखी बहस और टकराव की स्थिति बन गई थी.
बाद में, दिलीप जोशी ने इन सभी खबरों को अफवाह बताते हुए खारिज कर दिया. उन्होंने कहा था कि इस तरह की निराधार कहानियां न सिर्फ उनके और असित जी के रिश्ते को नुकसान पहुंचाती हैं, बल्कि शो के लाखों फैंस को भी प्रभावित करती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










