Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: आत्माराम भिड़े ने जेठालाल और असित मोदी की लड़ाई पर तोड़ी चुप्पी, कहा- सभी शूटिंग तो..
Published by : Ashish Lata Updated At : 19 Nov 2024 2:33 PM
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: दिलीप जोशी और असित कुमार मोदी की अनबन की खबरों ने सोशल मीडिया पर हलचल पैदा कर दी है. अब आत्माराम भिड़े और बापूजी ने सच्चाई बताई है.
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा नेगेटिव वजहों से एक बार फिर चर्चा में है. न्यूज 18 की रिपोर्ट की मानें तो अगस्त के महीने में छुट्टी को लेकर दिलीप जोशी और शो के निर्माता असित कुमार मोदी के बीच बहस हो गई. मामला इतना बढ़ गया कि एक्टर ने असित मोदी का कॉलर पकड़ लिया और शो तक छोड़ने की धमकी दी.
दिलीप जोशी और असित मोदी की लड़ाई पर क्या बोले तारक मेहता का उल्टा चश्मा के बाकी स्टार्स
तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बापूजी का किरदार निभाने वाले अमित भट्ट ने इंडियन एक्सप्रेस संग बात करते हुए इन बातों को महज रूमर्स बताया. उन्होंने कहा, ”नहीं ऐसा कुछ नहीं है.” भिड़े का किरदार निभाने वाले मंदार चंदवाडकर ने भी कहा, ”क्या बकवास है? ये अफवाहें किसने फैलाईं? हम सभी बिल्कुल शांति और खुशी से शूटिंग कर रहे हैं.”
दिलीप जोशी और असित मोदी में क्यों हुई थी लड़ाई
रिपोर्ट के मुताबिक जब दिलीप जोशी ने कुछ दिनों की छुट्टी मांगी तो असित ने बात टाल दी, जिससे एक्टर नाराज हो गए. कथित तौर पर, यह घटना खुश शाह की शूटिंग के आखिरी दिन हुई थी. गुस्साए दिलीप जोशी ने असित कुमार का कॉलर पकड़ लिया और शो छोड़ने की धमकी भी दे दी. बाद में असित मोदी ने उन्हें शांत कराने की कोशिश की. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि दिलीप और असित के बीच अक्सर सेट पर तीखी बहस हो जाती है.
शो के अन्य कलाकार भी असित मोदी पर लगा चुके हैं ये आरोप
यह पहली बार नहीं है जब तारक मेहता का उल्टा चश्मा के निर्माता और अभिनेताओं के बीच समस्याओं की खबरें सामने आई हैं. पिछले साल एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री, गुरुचरण सिंह, मोनिका भदोरिया और शैलेश लोढ़ा ने भी शो के निर्माता और अन्य यूनिट सदस्यों पर गंभीर आरोप लगाए थे. उन्होंने कहा था कि उनसे अच्छे से बात नहीं किया जाता है और बिना काम के जबरदस्ती सेट पर बैठाया जाता है.
Also Read- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: असित कुमार मोदी से उलझे जेठालाल, पकड़ा कॉलर, शो छोड़ने की दी धमकी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










