Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के 17 साल की सफलता पर निर्माता असित कुमार मोदी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- नए आइडियाज सोचने पड़ते हैं
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 13 Nov 2025 1:53 PM
तारक मेहता का उल्टा चश्मा पर असित कुमार मोदी, फोटो-इंस्टाग्राम
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: 17 साल के लंबे वक्त से ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’, दर्शकों का पसंदीदा शो बना हुआ है. अब हाल ही में निर्माता असित कुमार मोदी ने शो की सफलता, चुनौतियों और भविष्य की योजनाओं पर खुलकर बात की. आइए बताते हैं उनका क्या कुछ कहना है.
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: लंबे समय से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा सिटकॉम ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (TMKOC) आज भी भारतीय टेलीविजन का सबसे पसंदीदा शो है. 17 साल पूरे कर चुके इस शो ने न केवल लाखों घरों में मुस्कान बिखेरी है, बल्कि 4400 से ज्यादा एपिसोड पूरे कर टीवी जगत में इतिहास रच दिया है. इस जुलाई शो ने अपने 18वें साल में प्रवेश किया. ऐसे में हाल ही में इसके निर्माता असित कुमार मोदी ने शो के 17 साल की सफलता पर खुलकर बात की है. साथ ही यह भी बताया कि उन्हें इस कॉमेडी शो का आईडिया कहां से आया था.
शो के 17 साल की सफलता पर असित कुमार मोदी ने क्या कहा?
असित कुमार मोदी ने टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ खास बातचीत में शो के 17 साल की सफलता पर कहा, “टेलीविजन आज भी सफल है, लेकिन अब दर्शकों के पास सोशल मीडिया और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स जैसे कई विकल्प हैं. ऐसे में दर्शकों को बांधे रखने के लिए हमें लगातार नए आइडियाज सोचने पड़ते हैं.”
निर्माता आगे कहते हैं, “17 सालों से हम बिना कोई बदलाव किए ऐसा कर पा रहे हैं. यह शो इसलिए बड़ा है क्योंकि यह सिर्फ किरदारों के बारे में नहीं, बल्कि पूरे समुदाय के बारे में है. लोगों को लड़ना और छोड़ना नहीं चाहिए, यह टीम वर्क है जो इसे आगे बढ़ाता है.”
शो का विचार कैसे आया?
मोदी याद करते हैं कि ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ का विचार उन्हें तब आया जब वह भारत का पहला दैनिक कॉमेडी शो बनाना चाहते थे. वह बताते हैं, “जब क्योंकि सास भी कभी बहू थी जैसे डेली सोप्स हिट हो रहे थे, तब मैंने सोचा कि एक डेली कॉमेडी क्यों नहीं हो सकती? बहुत लोगों ने हंसी उड़ाई, लेकिन वही विचार आज इतिहास बन गया.”
कलाकारों के छोड़ने पर किया रिएक्ट
बीते वर्षों में शो को कई विवादों और कलाकारों के जाने का सामना करना पड़ा, लेकिन असित मोदी कहते हैं कि वे हमेशा सकारात्मकता और अनुशासन पर ध्यान देते हैं. उन्होंने कहा, “मैंने कभी किसी कलाकार से जाने को नहीं कहा. हर किसी ने अपने हिस्से का योगदान दिया है. लेकिन कभी-कभी लोग आगे बढ़ते हैं और कुछ बातें कह देते हैं, जो नहीं कहनी चाहिए. फिर भी, कई कलाकार वापस लौटे हैं. शो को चलते रहना ही है.”
यह भी पढ़ें: TMKOC में टप्पू के किरदार में भव्य गांधी की वापसी पर शो के मेकर्स ने किया रिएक्ट, कहा- ये केवल अफवाहें हैं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










