Sushant Singh Rajput case: RTI से मांगी गई सुशांत सिंह राजपूत केस की जानकारी, सीबीआई ने कही ये बात

सुशांत सिंह राजपूत के मौत को लगभग दो साल होने वाले है. हालांकि अब तक उनकी मौत की गुत्थी सुलझ नहीं पाई है. इसी बीच अब सीबीआई ने एक आरटीआई का जवाब देते हुए कहा कि जांच की कोई भी जानकारी नहीं दी जा सकती है.
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत को लगभग दो साल पूरे होने वाले है. अभिनेता 14 जून को अपने मुंबई आवास पर मृत पाए गए थे, हालांकि आज तक एक्टर की मौत की गुत्थी सुलझ नहीं पाई है. इस केस की जांच सीबीआई कर रही है. अब केंद्रीय जांच ब्यूरो ने मामले में जानकारी मांगने के लिए एक आरटीआई आवेदन से इनकार किया है.
एएनआई की एक नई रिपोर्ट के अनुसार, सीबीआई को सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत सुशांत के मामले के संबंध में एक प्रश्न प्राप्त हुआ. हालांकि सीबीआई ने किसी भी जानकारी का खुलासा करने से इनकार कर दिया और आवेदक को जवाब दिया, “सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच की जा रही है, प्रगति के बारे में जानकारी जांच की प्रक्रिया को बाधित कर सकती है. मांगी गई जानकारी प्रदान नहीं की जा सकती है.”
आपको बता दें कि 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में मृत पाए गए थे. एक्टर का शव पंखे पर लटका हुआ मिला था. पुलिस ने प्राथमिक जांच में इसे आत्महत्या बताया था. वहीं सुशांत सिंह राजपुत के परिवार ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती पर दिवंगत अभिनेता को आत्महत्या के लिए उकसाने और उनकी संपत्ति का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया गया था. वह कुछ हफ्तों के लिए जेल भी गई थी.
सुशांत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा उनके निधन के लगभग एक महीने बाद डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी. इसे उनके प्रशंसकों के लिए मुफ्त देखने के लिए उपलब्ध कराया गया था. इस फिल्म में संजना सांघी भी थी. सुशांत की चार बहनें हैं. उनके पिता केके सिंह पटना में रहते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










