Suhana Khan ने खुशी कपूर- अगस्त्य नंदा के साथ सेलिब्रेट किया बर्थडे, बॉडीकोन ड्रेस में लगी गॉर्जियस, PICS

सुहाना खान ने बर्थडे की पिक्स शेयर की है. सुहाना तसवीरों में वो अपनी फिल्म द आर्चीज के को-एक्टर्स के साथ नजर आ रही है. एक तसवीर में खुशी कपूर के साथ वो पोज देती नजर आ रही है.
Suhana Khan birthday photos: शाहरुख खान और गौरी खान की बेटी सुहाना खान ने कुछ दिन पहले ही अपना 22वां जन्मदिन मनाया. सुहाना के बर्थडे पर उनकी मां गौरी खान और उनकी दोस्त अनन्या पांडे, शनाया कपूर ने खास पोस्ट लिखा था. फैंस स्टारकिड के बर्थडे सेलिब्रेशन की तसवीरों का इंतजार कर रहे थे. अब सुहाना ने अपना जन्मदिन खुशी कपूर, अगस्त्य नंदा के साथ मनाया.
सुहाना खान की तसवीरें
सुहाना खान ने अपने इंस्टाग्राम पर बर्थडे की पिक्स शेयर की है. सुहाना ऑफ शोल्डर ऑरेंज आउटफिट में काफी ग्लैमरस लगी. तसवीरों में वो अपनी फिल्म द आर्चीज के को-एक्टर्स के साथ नजर आ रही है. एक तसवीर में खुशी कपूर के साथ वो पोज देती नजर आ रही है. एक दूसरे फोटो में वो अगस्त्य नंदा के साथ किसी बात पर मुस्कुराती दिख रही है.
https://www.instagram.com/p/Cd7YH_-KnfM/
सुहाना खान की तसवीरों में गुब्बारे, गुलाब फूल, फूलों के ढेर सारे गुलदस्ते, घर के बाहर लाइट्स की सजावट सब कुछ दिख रहा है. स्टारकिड मे तसवीरों के साथ कैप्शन में लिखा, 22/22. इनपर कमेंट करते हुए श्वेता बच्चन ने लिखा, हैप्पी डेज. खुशी कपूर ने कमेंट में व्हाइट हार्ट बनाया. अनन्या पांडे ने लिखा, मेरे फूल कहां है. एक यूजर ने लिखा, ये साल मैजिकल होने वाला है सुहाना.
https://www.instagram.com/p/Cdhnd2uqVyR/
अनन्या पांडे ने सुहाना खान के जन्मदिन पर बचपन की तसवीर पोस्ट की थी. उस तसवीर में दोनों बच्चे दिख रहे थे. एक्ट्रेस कैमरे को देख रही थी और सुहाना उसे. बता दें कि सुहाना और अनन्या बचपन की दोस्त है. दोनों अक्सर डिनर डेट, साथ में पार्टी करते दिख जाती है. हाल ही में एक आईपीएल मैच के दौरान वो सुहाना के साथ स्टेडियम मैच देखने आई थी.
Also Read: Suhana Khan B’day: 22 की हुई शाहरुख खान की लाडली सुहाना, मां गौरी और BFF अनन्या पांडे ने शेयर की ये फोटो
वर्क फ्रंट की बात करें तो सुहाना खान इन दिनों जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज को लेकर चर्चा में है. फिल्म में उनके साथ खुशी कपूर और अगस्त्य नंदा है. फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ था, जिसमें सारे स्टारकिड काफी अच्छे दिखे थे. बता दें कि फिल्म अगले साल नेटफिल्क्स पर रिलीज होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




