Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: तीज पर पूरा होगा नायरा का ये सपना

Updated at : 12 Aug 2020 1:41 PM (IST)
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: तीज पर पूरा होगा नायरा का ये सपना

spoiler alert this dream of naira will be fulfilled on teej in yeh rishta kya kehlata hai: टीवी का चर्चित सीरीयल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है'दर्शकों के पसंदीदा सीरीयल्स में से एक है.कार्तिक (मोहसिन खान) और नायरा (शिवांगी जोशी) हमेशा अपने परिवार को खुश देखना चाहते हैं और दोनों इसके लिए कुछ भी कर सकते हैं.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: टीवी का चर्चित सीरीयल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’दर्शकों के पसंदीदा सीरीयल्स में से एक है.कार्तिक (मोहसिन खान) और नायरा (शिवांगी जोशी) हमेशा अपने परिवार को खुश देखना चाहते हैं और दोनों इसके लिए कुछ भी कर सकते हैं. जारी ट्रैक के अनुसार कार्तिक के पिता मनीष का एक्सीडेंट हो गया हैं और वह अस्पताल में भर्ती हैं. कार्तिक अपने पिता के पास ही रहना चाहता है.

अब आनेवाला एपिसोड और दिलचस्प होनेवाला है. पिछले एपिसोड में दर्शकों ने देखा कि मनीष धीरे धीरे ठीक हो रहे हैं जो गोयनका परिवार के लिए अच्छी खबर है. अब परिवार के सभी सदस्य तीज की तैयारियों के लिए अस्पताल से घर लौट आये हैं. वहीं पापा की देखभाल करने के ​लिए कार्तिक वही रूका है.

टेलीचक्‍कर के अनुसार, आगामी एपिसोड में पूरा परिवार तीज का उपवास करने के लिए सुबह जल्दी उठेगा. नायरा अपने और कार्तिक के बीच एक रोमांटिक पल के बारे में सपना देखेगी, जो फिलहाल घर पर मौजूद नहीं है क्योंकि वह अस्पताल में मनीष के साथ रहने का फैसला कर चुका है. नायरा मुस्कुराती है और कार्तिक को बहुत मिस करती है.

हालांकि, कार्तिक अपनी लेडी लव नायरा को सरप्राइज देने के लिए घर पहुंच जाता है. नायरा कार्तिक को सामने देखकर हैरान रह जाती हैं. नायरा को तीज के लिए हर साल की तरह कार्तिक को अपने साथ लाने के लिए कहा जाएगा. वाकई कार्तिक और नायरा का मिलना फैंस को सरप्राइज करेगा.

पिछले दिनों खबरें थी कि नायरा इस शो को अलविदा कह सकती हैं. लेकिन दर्शकों की प्‍यारी नायरा शो का हिस्‍सा हैं और लगातार लोगों का दिल जीत रही है. बता दें कि शो में नायरा और कार्तिक की जोड़ी को बेहद पसंद किया जाता है. नायरा ने अपनी दमदार एक्टिंग से हमेशा ही दर्शकों को दिल जीता है.

गौरतलब है कि, शिवांगी साल 2016 में अक्षरा (हिना खान) और नैतिक (करण मेहरा) की बेटी के रूप में शो में इंट्री की थी. हालांकि, उनकी एंट्री के बाद हिना जो लंबे 8 साल से अक्षरा का किरदार निभा रही थीं, उन्होंने अपना किरदार मोनोटोनस पाया और शो छोड़ दिया. इसके बाद शो की कहानी पूरी तरह से नायरा और कार्तिक की प्रेम कहानी पर केंद्रित हो गई और लोगों ने इस पसंद भी किया. शो की कहानी लोगों को इतनी पसंद आई कि इसकी कहानी जिस ओर मुड़ी लोग भी उसी ओर मुड़ गए.

Posted By: Budhmani Minj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola