ePaper

साउथ सुपरस्टार नागार्जुन बोले- हिंदी फिल्मों में काम करना दिली सुकून देता है...

Updated at : 19 Sep 2022 1:51 PM (IST)
विज्ञापन
साउथ सुपरस्टार नागार्जुन बोले- हिंदी फिल्मों में काम करना दिली सुकून देता है...

साउथ सुपरस्टार नागार्जुन ने कहा कि हिंदी फिल्मों में काम करना उनको दिली सुकून देता है. बता दें कि नागार्जुन शिवा, खुदा गवाह, क्रिमिनल और जख्म जैसी बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके हैं. उनकी आखिरी बॉलीवुड फिल्म जेपी दत्ता की 2003 में आयी एलओसी करगिल थी.

विज्ञापन

साउथ सुपरस्टार नागार्जुन (Nagarjuna) ने हाल ही में फिल्म ब्रह्मास्त्र से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है. अब उन्होंने इसको लेकर कहा, कि जब भी हिंदी फिल्मों की बात आती है, तो वह हमेशा ऐसे मौके की तलाश में रहते है जो उन्हें दिली सुकून देता है और यही वजह है कि उन्होंने बॉलीवुड से कई वर्षों की दूरी के बाद ”ब्रह्मास्त्र पार्ट वन : शिवा” में काम किया. बता दें कि उन्होंने दो दशक बाद हिंदी सिनेमा में वापसी की है और अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित काल्पनिक पौराणिक कथा पर आधारित फिल्म में अतिथि भूमिका (कैमियो) निभायी है. इस फिल्म में मुख्य भूमिका में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट है.

हिंदी फिल्मों में काम करना दिली सुकून देता है

नागार्जुन ने पीटीआई-भाषा को दिए एक इंटरव्यू में कहा, ”मुझे बेहद शानदार भूमिकाएं मिल रही थीं. मुझे हैदराबाद में रहना पसंद है. मैंने हमेशा बॉलीवुड में खास भूमिकाएं निभायी हैं. मैंने शुरुआत से जो भी किया है, उसमें मेरे लिए सबसे अहम लोगों का मनोरंजन करना है, जो भी भूमिकाएं मैंने निभायी है, वे मेरी तलाश में आयी, मैं कभी उनकी तलाश में नहीं गया.”

इन फिल्मों में काम कर चुके है नागार्जुन

उन्होंने कहा, ”यहां बॉलीवुड में काम करने के लिए मुझे ऐसे मौके की तलाश थी, जो मुझे दिली सुकून दें.” नागार्जुन ”शिवा”, ”खुदा गवाह”, ”क्रिमिनल” और ”जख्म” जैसी बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके हैं. उनकी आखिरी बॉलीवुड फिल्म जेपी दत्ता की 2003 में आयी ”एलओसी : करगिल” थी. नागार्जुन ने कहा कि उन्होंने इस फिल्म को करने का फैसला इसलिए किया क्योंकि उन्होंने इसे एक दुर्लभ अवसर के तौर पर देखा, जो ऐसे वक्त आया है, जब भारत में विभिन्न फिल्म उद्योगों के बीच प्रतिभाओं का आदान-प्रदान बढ़ रहा है.

नागार्जुन ने ब्रह्मास्त्र के लिए तुरंत कहा था हां

अभिनेता ने बताया कि मुखर्जी ने 2018 में ”ब्रह्मास्त्र” की पेशकश की थी, लेकिन उन्होंने इसके लिए हां कहने से पहले एक शर्त रखी थी. उन्होंने कहा, ”जब मुझे बताया कि अयान चाहते हैं कि मैं उनकी फिल्म में एक भूमिका निभाऊं तो मैंने कहा था कि क्यों नहीं लेकिन, मैं ऐसी फिल्म में कौन-सी भूमिका निभाने जा रहा हूं? यदि फिल्म में मेरे लायक कोई भूमिका नहीं हुई तो मैं इसे नहीं करूंगा.”

Also Read: MMS Leak: अक्षरा सिंह से लेकर अंजलि अरोड़ा तक, प्राइवेट वीडियो लीक होने पर एक्ट्रेस का हुआ था बुरा हाल
नागार्जुन ने कही ये बात

नागार्जुन ने कहा, अयान हैदराबाद आए और मुझे सारी चीजें समझायी. उन्होंने कहा कि ब्रह्मास्त्र में काम करते हुए उन्हें सबसे दिलचस्प बात यह लगी कि यह उन्हें टेलीविजन पर कोई पौराणिक धारावाहिक देखने के दिनों की याद दिलाता है. दक्षिण भारतीय फिल्मों के मशहूर अभिनेता ने कहा, ”मैंने ‘महाभारत’ देखी थी, जिसमें उन्होंने युद्ध में इन अस्त्रों का इस्तेमाल किया था और यह मुझे दिलचस्प लगता था. मैंने बचपन में काफी चित्र कथा कॉमिक्स पढ़ी हैं.” स्टार स्टूडियोज, धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित ब्रह्मास्त्र में अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी हैं. आरआरआर के निर्देशक एस एस राजमौली ने इस फिल्म को तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में प्रस्तुत किया है. (भाषा)

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola