संदीप बासवाना जल्द ही 'दिल दियां गल्लां' में आएंगे नजर, जानें क्या होगी सीरियल की कहानी
Published by : Ashish Lata Updated At : 30 Nov 2022 12:55 PM
टीवी इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर संदीप बासवाना जल्द ही सब चैनल के नये शो दिल दियां गल्लां में लीड रोल निभाने वाले हैं. शो में उनके किरदार का नाम मनदीप होगा. सीरियल 12 दिसंबर 2022 से शाम 7.30 बजे सिर्फ सोनी सब पर प्रसालिर होगा.
टीवी एक्टर संदीप बासवाना अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते है. एक्टर ने कई सीरियल्स में काम किया है. सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. अब एक्टर जल्द ही सोनी सब के नये शो ‘दिल दियां गल्लां’ में एक प्रमुख किरदार निभाने के लिये तैयार है. वह इस शो में लीड किरदार निभाते नजर आयेंगे.
संदीप बासवाना के किरदार का नाम ‘मनदीप’ होगा, जोकि अमृता (कावेरी प्रियम) का पिता और दिलप्रीत (पंकज बेरी) का बेटा है. मनदीप इस शो की कहानी पर असर डालने वाले महत्वपूर्ण किरदारों में से एक है. अपने उद्देश्यों में सफल करने के लिए वह आगे बढ़ते है. उसे ऐसा लगता है कि उसके पिता ने उन्हें छोड़ दिया है. अपने पेरेंट्स की इच्छाओं का विरोध करते हुए उन्होंने घमंड और इगो के कारण अपनी जिन्दगी के फैसले खुद किये हैं, जिससे परिवार में दरार आई है.
Also Read: टाइगर के बेहद नजदीक जाकर वीडियो शूट करने पर रवीना टंडन ने दी सफाई, कहा- वन विभाग की जीप सही जगह…
संदीप ने अपने नये रोल के बारे में बताते हुए कहा, “मनदीप का किरदार एक मिडल क्लास फैमिली के एक बच्चे जैसा है, जो उनकी महत्वापकांक्षाओं और उद्देश्यों को पूरा करना चाहता है. कहानी को देखते हुए यह भूमिका मेहनत मांगती है और मनदीप का एक कदम परिवार की किस्म्त तय कर देता है. हालांकि, कुछ ही लोग बातचीत के जरिये विवादों को हल करने के महत्व को समझते हैं और कई लोग बात नहीं करते हैं, जिससे रिश्ते खराब होते हैं. मैं इस किरदार को प्रभावी तरीके से निभाने के लिये उत्साहित हूं, क्योंकि यह कुछ तरीकों में मेरे द्वारा निभाये गये पिछले किरदारों से पूरी तरह अलग है. संदीप का किरदार बेहद चुनौतीपूर्ण है और दर्शकों को कहानी का एक अनूठा व्यू प्वाइंट पेश करता है. सीरीयल दिल दियां गल्लां 12 दिसंबर 2022 से, शाम 7.30 बजे सिर्फ सोनी सब पर प्रसारित होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










