सोनाली फोगाट की मौत के बाद हुए ये खुलासे, जानें अबतक मामले में क्या बातें आई सामने

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Aug 2022 2:34 PM

विज्ञापन

बीजेपी की नेता और टिक-टॉक स्टार सोनाली फोगाट की मौत के बाद कई खुलासे हुए. कहा गया कि उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुई. लेकिन इस मामले में गुरुवार को गोवा पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है.

विज्ञापन
undefined

बीजेपी की नेता और टिक-टॉक स्टार सोनाली फोगाट की मौत के बाद कई खुलासे हुए. कहा गया कि उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुई. लेकिन इस मामले में गुरुवार को गोवा पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है. उनके दो सहयोगियों से गोवा पुलिस ने रात भर पूछताछ की. सुधीर सागवान और सुखविंदर वासी को हिरासत में लिया है.

undefined

सोनाली फोगाट 22 अगस्त को सुधीर सागवान और सुखविंदर वासी के साथ गोवा आईं और अंजुना में एक होटल में ठहरी थी. तबियत ठीक न लगने की शिकायत के बाद 23 अगस्त को सुबह उन्हें सेंट एंथनी अस्पताल ले जाया, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी.

undefined

सोनाली फोगाट के भाई रिंकू ढाका ने कहा था कि मौत से कुछ समय पहले सोनाली ने अपनी मां, बहन और परिवार के एक अन्य व्यक्ति से बात की थी. रिंकू ने पुलिस शिकायत में आरोप लगाया कि तीन साल पहले उनकी बहन के एक सहयोगी ने खाना में कुछ मिलाने के बाद उनका यौन शोषण किया और बाद में उनको ब्लैकमेल किया.

undefined

सोनाली फोगाट के शव का पोस्टमॉर्टम 25 अगस्त को किया गया और इसमें नयी चीजें सामने आई. पोस्टमार्टम में उनके शरीर पर गहरी चोट के कई निशान मिले. पुलिस ने उनके दो सहयोगियों सुधीर और सुखविंदर के खिलाफ हत्या का आरोप दर्ज किया.

undefined

सोनाली फोगाट के परिवार ने मौत की परिस्थितियों पर सवाल उठाया है और सीबीआई से जांच कराने की मांग की. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने फोगाट की मौत की सीबीआई से जांच कराने की मांग के बारे में कहा, ‘परिवार जो चाहेगा, हम वह करेंगे.’

undefined

सोनाली फोगाट का अंतिम संस्कार हरियाणा के हिसार में किया गया. उनके अंतिम संस्कार में लाखों लोगों की भीड़ दिखी. उनका अंतिम संस्कार उनके फार्म हाउस पर किया गया. सोनाली की बेटी ने अपनी मां की अर्थी को कंधा दिया. इस दौरान वो बहुत इमोशनल थी औऱ खूब रो रही थी.

undefined

सोनाली फोगाट की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनकी शादी संजय फोगाट से हुई थी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके पति 2016 में हिसार में रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाए गए थे. उनकी एक बेटी है. बता दें कि वो बिग बॉस में भी नजर आ चुकी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola