ePaper

डांस रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' में धमाल मचाने आ रहे नेहा कक्कड़ और सनी कौशल, देखें जबरदस्त PHOTOS

Updated at : 18 Sep 2020 2:41 PM (IST)
विज्ञापन
डांस रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' में धमाल मचाने आ रहे नेहा कक्कड़ और सनी कौशल, देखें जबरदस्त PHOTOS

Neha Kakkar and Sunny Kaushal in India's Best Dancer : सोनी टीवी के सुपरहिट डांस रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' (India's Best Dancer) टीआरपी लिस्ट में टॉप 5 में शामिल है. इस शो को मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora), गीता कपूर (Geeta Kapoor) और टेरेंस लुईस (Terence Lewis) जज करते हैं. हालांकि मलाइका के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद से उनकी जगह नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस शो में है. इस बार वीकेंड पर बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) औऱ सनी कौशल (Sunny Kaushal) आने वाले है. वहीं शो का थीम रेट्रो स्पेशल होगा, जिसमें कंटेस्टेंट अपने डांस का जलवा दिखायेंगे.

विज्ञापन

Neha Kakkar and Sunny Kaushal in India’s Best Dancer : सोनी टीवी के सुपरहिट डांस रियलिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ (India’s Best Dancer) टीआरपी लिस्ट में टॉप 5 में शामिल है. इस शो को मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora), गीता कपूर (Geeta Kapoor) और टेरेंस लुईस (Terence Lewis) जज करते हैं. हालांकि मलाइका के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद से उनकी जगह नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस शो में है. इस बार वीकेंड पर बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) औऱ सनी कौशल (Sunny Kaushal) आने वाले है. वहीं शो का थीम रेट्रो स्पेशल होगा, जिसमें कंटेस्टेंट अपने डांस का जलवा दिखायेंगे.

‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ के आने वाले एपिसोड में नेहा कक्कड़ शो में धमाल मचाती नजर आएंगी. साथ ही उनका साथ शो के जज भी देंगे. एक्टर सन्नी अपनी लाइफ से जुड़ी कई बातों का खुलासा भी करेंगे. वहीं, इस दौरान कंटेस्टेंट एक से बढ़कर एक गाने पर डांस करने वाले है. उनका शानदार डांस देखकर जहां जज हैरान हो जाएंगे तो वहीं नेहा और सन्नी भी उनकी खूब तारीफ करेंगे.

undefined
undefined
undefined

इस बार मलाइका अरोड़ा की जगह आई नोरा फतेही अलग लुक में दिखने वाली है. हमेशा वेस्टर्न लुक में नजर आने वाली नोरा इस बार अपने नये लुक से सबके होश उड़ाने वाली है. नोरा कंटेस्टेंट के साथ लावणी डांस करती दिखेंगी. दर्शक बेताबी से इस एपिसोड का इंतजार कर रहे हैं. बता दें कि हाल ही में मलाइका अरोड़ा कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं.

Also Read: TRP Ranking: टॉप 5 में ‘कुमकुम भाग्य’, ‘द कपिल शर्मा शो’ ‘नागिन 5’ लिस्ट से गायब, नंबर 1 पर है ये सीरियल

बता दें कि इंडियाज बेस्ट डांसर शो के निर्माता रंजीत शर्मा ने बताया था कि, ‘तकरीबन 2 हफ्ते पहले नोरा हमारे शो में बतौर गेस्ट आई थी. उन्हें हमारा शो बहुत पसंद आया था और उस वक्त उन्होंने आगे चलकर इसका हिस्सा होने की इच्छा जताई थी. क्या पता था हम उनकी इच्छा इतनी जल्द पूरी कर देंगे. जी हां, फिलहाल जब तक मलाइका ठीक नहीं हो जाती, उनकी कोविड रिपोर्ट नेगेटिव नहीं आ जाती, हम नोरा को बतौर जज इस शो का हिस्सा बनाए रखेंगे’.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola