सिद्धार्थ शुक्ला की मां का VIDEO वायरल, एक्टर को यादकर आसमान की तरफ किया इशारा, बोली- प्यार के लिए शुक्रिया

Published by : Ashish Lata Updated At : 18 Feb 2023 1:44 PM

विज्ञापन

सिद्धार्थ शुक्ला एक ऐसा नाम है, जिसे कोई कभी नहीं भूल पाएगा. आज भले ही वो इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन अपने फैंस के दिलों में वह हमेशा ही रहेंगे. अब सिड की मम्मी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें रीता मां अपने बेटे को यादकर आसमान के तरफ इशारा कर रही हैं.

विज्ञापन

टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री में काम करने वाले पॉपुलर एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) का बीते 2 सितंबर को हार्ट अटैक से निधन हो गया था. उनकी मौत ने हर किसी को हैरान कर दिया था. किसी को यकीन नहीं हो रहा था कि ये खबर सच है. एक्टर की कम उम्र में निधन से टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई थी. आज भी उनके चाहने वाले उन्हें याद करते हैं और उनकी यादों को संजोते हैं. अब सिद्धार्थ शुक्ला की मां का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में रीता मां फैंस को उन्हें ढेर सारा प्यार देने के लिए धन्यवाद करती हैं. साथ ही मुस्कुराते हुए अपने बेटे को भी याद किया. ये वायरल वीडियो की ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा हैं.

महाशिवरात्रि पर रीता मां का वीडियो वायरल

महाशिवरात्रि पर रीता मां का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में वह मिल रहे प्यार के लिए सभी फैन्स का शुक्रिया अदा कर रही हैं और इसका श्रेय वह अपने दिवंगत बेटे सिद्धार्थ शुक्ला को देती हैं. वह बालिका वधु स्टार सिद्धार्थ शुक्ला का नाम लेते हुए आसमान की ओर इशारा करती हैं और मुस्कुराती हैं. ये वीडियो देखकर जहां कुछ फैंस इमोशनल हो रहे हैं, वहीं कई फैंस तो रीता मां की इस हिम्मत की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं. रीता मां का वीडियो ब्रह्माकुमारीज द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम का लगता है. वह लंबे समय से अनुयायी हैं और यहां तक​​कि शहनाज गिल भी एक हो गई हैं.


फैंस कर रहे कमेंट

रीता मां की इस वीडियो पर फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ”जानना चाहते हैं कि सुकून क्या है???उससे उसका नाम सुनना कुछ ऐसा है जिसे मैं सुकून कहूंगी…#रीतामां #सिद्धार्थशुक्ला”. एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”सुकून जब हम शुक्ला परिवार को दिल को करार देखते हैं…बीके इवेंट में #रीतामां और प्रीति दी #सिद्धार्थ शुक्ला #SidharthShuklaLivesOn#सिडहार्ट्स”. एक अन्य यूजर ने लिखा, ”एक खुशी तो है, लेकिन किसी भी मां को अपने बेटे को ऊपर की ओर इशारा करते हुए देखकर दुख होता है. यह नर्क जैसा दर्द देता है…#RitaMaa को सलाम, जिन्होंने अपने चेहरे पर मुस्कान और अपनी आवाज में शांति के साथ यह बात कही. और क्या क्या सीख तुमसे मां. सकारात्मकता का व्यक्तित्व #सिद्धार्थ शुक्ला #SidharthShuklaLivesOn”.

Also Read: Heeramandi: संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘हीरामंडी’ का पहला पोस्टर आउट, जादुई अंदाज में दिखी सोनाक्षी सिन्हा

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola