सिद्धार्थ शुक्ला के फैन चुपके से उनसे मिलने पहुंच गए, ऐसा था सिड का रिएक्शन, वायरल हो रहा है वीडियो

बिग बॉस 13 के विजेता और बिग बॉस 14 में तूफानी सीनियर के रुप में दर्शकों का मनोरंजन करने वाले अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है. बालिका वधु, दिल से दिल तक जैसे सुपरहिट शो में नजर आ चुके सिद्धार्थ ने करण जौहर की हंपटी शर्मा की दुल्हनिया में भी काम किया था. सिद्धार्थ का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उनके फैन उनसे मिलने आए हैं, तो सिद्धार्थ उनसे पूछते हैं कि वो यहां क्या कर रहे हैं, इसपर सिड के फैन उनसे कहते हैं कि वो उनसे मिलने आए हैं. इस वीडियो में सिद्धार्थ वाइट टी शर्ट में नजर आ रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/CG0FtkAnv1Y/
वायरल हुआ था सिद्धार्थ और हिना का ये वीडियो
हिना, सिद्धार्थ शुक्ला से पूछती हैं कि क्या आप किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं? जवाब में सिद्धार्थ कहते हैं कि आप क्यों जानना चाहती हैं. हिना कहती हैं कि हम आपसे दोस्त के नाते पूछ रहे हैं. हालांकि ऐसा लगता है कि सिद्धार्थ को हिना खान का सवाल पसंद नहीं आया और उन्होंने कहा, ‘आप होती कौन हैं ये सवाल पूछने वालीं? मैं आपका दोस्त नहीं हूं. यहां पर सब एक्टिंग कर रहे हैं. ‘ सिद्धार्थ का जवाब सुनकर हिना खान शॉक्ड रह जाती हैं. गौहर मजाकिया अंदाज में कहती हैं कि आप मेरे बेस्ट फ्रेंड हैं यार.
जल्द इस शो में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ और शहनाज
आपको बता दें सिद्धार्थ शुक्ला, रश्मि देसाई और शहनाज गिल जल्द ही कलर्स टीवी के शो शानदार रविवार में नजर आने वाले हैं. शानदार रविवार एक कॉमेडी शो होगा, जिसे हर रविवार को प्रसारित किया जाएगा. इस शो को भारती सिंह और मनीष पॉल होस्ट करने वाले हैं. इस शो में सिद्धार्थ शुक्ला, रश्मि देसाई और शहनाज गिल तीनों ही भारती सिंह के इस शो में मेहमान बनकर जाएंगे. ऐसे में कहना गलत नहीं होगा कि ‘बिग बॉस 13’ की सभी यादें एक बार फिर से ताजा हो जाएगीं.
बिग बॉग 14 में तूफानी सीनियर के रूप में इंट्री पा चुके सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज की दोस्ती के बारे में बिग बॉस का हर फैन जानता है. बिग बॉस के 13वें सीजन की यूएसपी मानी जाने वाली सिडनाज की जोड़ी कई लोगों की पसंदीदा है. बिग बॉस 13 के खत्म होने से पहले शहाज ने इस बात को कबूला था कि वो सिद्धार्थ को पसंद करती हैं, पर इसके बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की. हालांकि, उनके प्रशंसकों और कुछ मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि वे एक रिश्ते में हैं.
Posted By: Shaurya Punj
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए