ePaper

शिल्पा शेट्टी ने पिंक रफल ड्रेस में शेयर की ग्लैमरस तसवीरें, कैप्शन में लिखा- अगर आपको संदेह हो तो...

Updated at : 17 Dec 2021 6:41 AM (IST)
विज्ञापन
शिल्पा शेट्टी ने पिंक रफल ड्रेस में शेयर की ग्लैमरस तसवीरें, कैप्शन में लिखा- अगर आपको संदेह हो तो...

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपनी छरहरी काया के लिए जानी जाती हैं. वो अक्सर अपनी ग्लैमरस तसवीरों से फैंस के होश उड़ाती हैं.

विज्ञापन
undefined

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपनी छरहरी काया के लिए जानी जाती हैं. वो अक्सर अपनी ग्लैमरस तसवीरों से फैंस के होश उड़ाती हैं. अब उनकी लेटेस्ट तसवीरें फैंस का दिल चुरा रही हैं. वो सिंगल शोल्डर पिंक रफल ड्रेस में पोज देती नजर आ रही हैं. उनकी तसवीरों को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं.

undefined

शिल्पा शेट्टी ने एक तसवीर को शेयर करते हुए कमेंट में लिखा, ‘आत्मविश्वास सबसे अच्छा पहनावा है, इसे रॉक करें और इसे अपनाएं.’ एक और यूजर ने लिखा, जब संदेह हो, तो गुलाबी सोचो. उनकी तसवीरों पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, क्यूट पिंक परी. एक और यूजर ने लिखा, बहुत खूबसूरत.

undefined

बता दें कि, शिल्पा शेट्टी योग और फिटनेस के लिए सबसे ज्यादा सर्च की जाती हैं. बॉलीवुड में शिल्पा शेट्टी उन एक्ट्रेस में हैं जो खूबसूरत होने के साथ फिट भी हैं. 46 साल की शिल्पा शेट्टी का मानना है कि अगर इंसान खुद को अंदर से पूरी तरह से फिट रखता है तो उसका व्यक्तित्व बेहतर तरीके से निखर कर सामने आता है. शिल्पा शेट्टी अक्सर लोगों को फिट रहने के लिए योग के टिप्स देती हैं.

undefined

शिल्पा शेट्टी योग के प्रति हमेशा से लगाव रखती रही हैं. आप उनके इंस्टाग्राम पोस्ट से भी देख सकते हैं. अपनी फिटनेस के लिए शिल्पा शेट्टी योगासन के अलावा प्राणायाम और सुर्यनमस्कार जैसे योग करती हैं. अपनी फिटनेस को लेकर शिल्पा हमेशा चर्चा में रहती हैं.

undefined

अपने परिवार के साथ-साथ सोशल नेटवर्क पर लोगों को फिट रहने के लिए शिल्पा शेट्टी योग, डाइट और वर्कआउट के टिप्स भी देती रहती हैं. अभिनेत्री ने अपनी पोस्ट में जिन योगासनों का अभ्यास किया उनमें- विपरित शलभासन (Viparita Shalabasana), अर्ध शलभासन (Ardha Shalabasana,), धनुरासन ( Dhanurasana,) और बलासन (Balasana) शामिल हैं.

undefined

गौरतलब है कि शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 23 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं. वो इनदिनों डांस रिएलिटी शो को जज कर रही हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola