सिद्धार्थ शुक्ला को आज भी प्यार करती हैं Shehnaaz Gill, यकीन नहीं होता तो देखें सिड को लेकर क्या किया पोस्ट

Updated:
विज्ञापन
सिद्धार्थ शुक्ला को आज भी प्यार करती हैं Shehnaaz Gill, यकीन नहीं होता तो देखें सिड को लेकर क्या किया पोस्ट

Shehnaaz Gill Post For Sidharth Shukla: सिद्धार्थ शुक्ला आज भले ही इस दुनिया में नहीं है, लेकिन उनके फैंस आज भी उन्हें याद करते हैं. आज दिवगंत एक्टर की बर्थ एनिवर्सरी पर शहनाज गिल ने उनके लिए खास पोस्ट किया.

विज्ञापन

Shehnaaz Gill Post For Sidharth Shukla: सिद्धार्थ शुक्ला टीवी इंडस्ट्री के सबसे मशहूर सेलेब्स में से एक थे. उन्होंने बिग बॉस 13 और खतरों के खिलाड़ी जैसे रियालिटी शोज को अपने जबरदस्त गेम प्लान से जीता था. सोशल मीडिया पर भी एक्टर की जबरदस्त फैन-फॉलोइंग है, इसलिए तो उनके इस दुनिया से चले जाने के बाद भी फैंस अलग-अलग पोस्ट के जरिए उन्हें जिंदा रखते हैं. आज उनकी बर्थ एनिवर्सरी है. ऐसे में दिवगंत एक्टर की लेडी लव शहनाज ने एक स्पेशल पोस्ट किया.

शहनाज गिल ने सिद्धार्थ शुक्ला को खास अंदाज में किया बर्थडे विश

शहनाज गिल ने एक्स और इंस्टाग्राम स्टोरी पर सिद्धार्थ शुक्ला के बर्थडे के मौके पर लिखा, ”12:12”. पंजाब की कैटरीना कैफ को जब एक फंक्शन में उनका लकी नंबर पूछा गया था, तो उन्होंने सिड का बर्थडे नंबर ही बोला था. एक्ट्रेस सिद्धार्थ की मौत के बाद बुरी तरह टूट गई थी. उनका हाल बुरा था. रोते हुए उन्हें श्मशान घाट तक जाते देखा गया था. बाद में भी उन्हें इस गम से बाहर आने में काफी टाइम लगा था.

कैसे शुरू हुई शहनाज और सिद्धार्थ की लवस्टोरी

सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज की पहली मुलाकात बिग बॉस के घर में हुई थी. यही स्टार्स के बीच पहले तो दोस्ती हुई. बाद में शहनाज को उनसे प्यार हो गया. कई बार नेशनल टेलीविजन पर शहनाज ने उन्हें प्रपोज भी किया था. घर से बाहर आने के बाद दोनों साथ रहने लगे और अपने प्यार को और भी मजबूत बनाया. हालांकि 2 सितंबर को सिड की हार्ट अटैक से मौते हो गई. जिससे सिडनाज का रिश्ता हमेशा के लिए टूट गया. सिद्धार्थ ‘बालिका वधू’, ‘दिल से दिल तक’ जैसे टीवी शो से मशहूर हुए. वह वरुण धवन और आलिया भट्ट की फिल्म ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ का भी हिस्सा थे. सिर्फ ‘बिग बॉस 13’ ही नहीं, उन्होंने ‘खतरों के खिलाड़ी 7’ भी जीता था.

Also Read- Selena Gomez Engaged: सेलेना गोमेज ने बॉयफ्रेंड बेनी संग की सगाई, ड्रीमी प्रपोजल के साथ फ्लॉन्ट की डायमंड रिंग

Also Read- Baaghi 4 में हुई इस खूबसूरत हसीना की एंट्री, टाइगर श्रॉफ की बनेगी हीरोइन, यूजर्स बोले- मचेगा बवाल

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola