Music की दीवानी है शहनाज गिल, कहा- जब भी उदास होती हूं…सिंगिंग दवा की तरह मेरे दर्द को कम करता है…

टीवी एक्ट्रेस शहनाज गिल ने खुलासा किया है कि उन्हें म्यूजिक बहुत ज्यादा पसंद है. इसलिए वह गाना गाती है. म्यूजिक उनकी उदासी दूर करता है और उनका मूड अच्छा कर देता है.
पंजाब की कैटरीना कैफ शहनाज गिल आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है. एक्ट्रेस ने अपनी मासूमियत से हर किसी का दिल जीत लिया है. सोशल मीडिया पर शहनाज की तगड़ी फैन-फॉलोइंग है, जो उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते है. जल्द ही अदाकारा सलमान खान की फिल्म किसी की भाई किसी की जान फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है. शहनाज को बिग बॉस 13 से घर-घर में पहचान मिली थी, जिसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. शहनाज इन-दिनों कई सारे प्रॉजेक्ट्स में बिजी है, हालांकि इन सब के बीच वह म्यूजिक के लिए समय निकाल ही लेती है.
शहनाज इंस्टाग्राम पर अक्सर अपनी सिंगिंग वीडियो शेयर करती रहती है. जिसे फैंस काफी ज्यादा पसंद करते है. अब एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया है कि हमेशा से ही वह एक सिंगर बनना चाहती थी. हालांकि, नियति को मेरे लिए कुछ और ही मंजूर था और मैंने एक मॉडल के रूप में अपना करियर शुरू किया. जब भी मैं दुखी होती हूं या खुद को लेकर परेशान हो जाती हूं…तब संगीत ही मुझे शांत करता है. मुझे स्टूडियो में रिकॉर्डिंग करने का माहौल बहुत पसंद है. संगीत मेरे लिए सुकून है, यह मुझे शांत करता है.
बिग बॉस 13 से प्रसिद्धि पाने वाली सिंगर हर पल को एंजॉय करने में विश्वास रखती है. उन्होंने कहा, मैं कुछ भी प्लॉन तरीके से नहीं करती हूं. इसलिए, ऐसा नहीं है कि मैं अभिनय के अवसर तलाशना चाहती हूं या गाना चाहती हूं. मैं अपने दिल की सुनती हूं. अगर अभिनय मुझे आनंद देता है, तो मैं वह करती हूं और संगीत के साथ भी ऐसा ही है. मैं हमेशा दोनों को संतुलित करूंगी. उनसे पूछें कि क्या सुर और ताल की उनकी समझ एक्टिंग में उनकी मदद करती है, जिसपर शहनाज ने कहा, ”एक अभिनेता के रूप में संगीत मेरी बहुत मदद करता है. अगर मुझे किसी सीन में हंसना या रोना है, तो मैं एक ऐसे गाने के बारे में सोचती हूं, जो मूड के हिसाब से हो और मुझे आसानी से कैरेक्टर में घुसा देता है.”
Also Read: Shehnaaz Gill: ब्लैक ड्रेस में शहनाज गिल ने पार की बोल्डनेस की हदें, फैंस के उड़े होश
शहनाज कहती है कि ”मैं बॉलीवुड सितारों के लिए गाना चाहती हूं और मुझे उम्मीद है कि मेरी इच्छा पूरी हो जाएगी. इतने सपने पूरे हो रहे हैं, तो ये भी अधूरा नहीं रहेगा.” हाल ही में, शहनाज ने रैपर एमसी स्क्वायर के साथ सिंगल रिकॉर्ड किया. इसके बारे में बात करते हुए, वह कहती हैं, ”यह एक हरियाणवी सॉन्ग है, जिसे एमसी और मैंने हरियाणवी टच दिया है. थोड़ा इस में लिखा और म्यूजिक किया है. यह रैप गाना होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










