ePaper

शहनाज गिल ने बेड पर लेटकर कराया ग्लैमरस फोटोशूट, फैंस बोले देखो कोई बेहोश तो नहीं हो गया

Updated at : 27 Jun 2021 6:36 AM (IST)
विज्ञापन
शहनाज गिल ने बेड पर लेटकर कराया ग्लैमरस फोटोशूट, फैंस बोले देखो कोई बेहोश तो नहीं हो गया

Shehnaaz Gill latest photo viral : बिग बॉस फेम शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) सोशल मीडिया पर अपनी दिलकश फोटोज से फैंस का दिल धड़का देती हैं. शहनाज सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं. एक्ट्रेस की हर फोटो इंटरनेट पर आते ही वायरल हो जाती है. इस बार भी कुछ ऐसा ही हो रहा है. शहनाज की लेटेस्ट तसवीरें इंटरनेट पर छा गई है. फैंस इसपर ताबड़तोड़ कमेंट्स कर रहे है.

शहनाज गिल ने अपने इंस्टाग्राम पर नयी फोटो शेयर कर कैप्शन में सिर्फ इमोजी बनाया है और कुछ नहीं लिखा है. दिल वाले इमोजी बनाकर उन्होंने अपनी कुछ फोटोज पोस्ट की है. हर तसवीर में अलग पोज देते हुए एक्ट्रेस ने फोटोशूट कराया है. प्रिंटेड आउटफिट में शहनाज कभी बेड पर लेटकर तो कभी बैठकर तसवीरें क्लिक करवाती दिखी.

https://www.instagram.com/p/CQi8EPzMD8n/

पंजाब की कटरीना कैफ के नाम से फेमस शहनाज ने इस खूबसूरत ड्रेस में अपने बालों को ओपन रखा है. साथ ही गले में एक नेकलेस और दाईं हाथ में बड़ी मोतियों से बने हुए ब्रेसलेट पहना हुआ है. उनकी ये ग्लैमरस फोटोज इटंरनेट पर तहलका मचा रही है. फैंस इसपर कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पा रहे.

Also Read: लाखों में है विद्या बालन की इस साड़ी की कीमत, जानें क्यों है खास, PHOTOS

एक सोशल मीडिया यूजर ने शहनाज की तसवीरों पर कमेंट करते हुए लिखा, सना कौन सी चक्की का आटा खा रही हो जो इतनी ग्लैमरस होती जा रही हो. एक इंस्टा यूजर ने लिखा, यहां हम फ्लैट हो गए. एक यूजर ने लिखा, देखो कोई बेहोश तो नहीं हो गया. एक अन्य यूजर ने लिखा, लुट गए हम पहली ही फोटो देखके. कई यूजर्स ने उनके ड्रेस की भी तारीफ की.

https://www.instagram.com/p/CQYC8EMsDXO/

इससे पहले शहनाज गिल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. वीडियो में वो किसी शूट के लिए टीम के साथ दिखी थी. इस दौरान क स्टाफ मेंबर उनके लिए चप्पल लेकर आता है. वो अपने हाथ से उनकी सैंडल उतारता है और फिर उन्हें चप्पल पहनाता है. ये देखकर लोग उनपर काफी नाराज हो गए थे. लोगों को उनका एटीट्यूड नहीं भाया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola