शहनाज गिल की इन फोटोज को देख फैंस लिखने लगे शायरी, बोले- नजर का मिलना...

बिग बॉस 16 फेम शहनाज गिल जल्द ही सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान से डेब्यू करने वाली है. शहनाज अपने चैट शो के अलावा लेटेस्ट फोटोज को लेकर सुर्खियों में रहती है. एक्ट्रेस की नयी फोटोज से आपकी नजरें नहीं हटेगी.

बिग बॉस 16 फेम शहनाज गिल की लेटेस्ट तसवीरों ने इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है. तसवीरों में वो किसी हूर परी से कम नहीं लग रही है. उनका दिलकश अंदाज आप देखकर आफ भी उनपर फिदा हो जाएंगे. फोटोज पर यूजर्स कमेंट करने लगे.

शहनाज गिल ने कढ़ाई वाला सुनहरा शरारा पहना हुआ है और हैवी ज्वेलरी कैरी किया हुआ है. साथ ही बालों का बन बनाया हुआ है और मिनिमल मेकअप किया हुआ है. कैमरे को देखकर सना अलग-अलग अदा में पोज में दे रही है.

शहनाज की अदाएं आपकी नींद चुरा लेगी. फैंस कमेंट में शायरी लिखने लगे. एक यूजर ने लिखा, सना हम तो दिल कब के हार गए, जान हार गए, अब और क्या इरादा है. एक यूजर ने लिखा, नजर का मिलना, गजब हो गया. एक अन्य यूजर ने लिखा,खूबसूरती बिखेर देने वालों को.
क्या जरुरत है संवरने की. वो तो खुद कयामत है, उसे क्या जरुरत है तारीफ की.

शहनाज इन दिनों अपने चैट शो ‘देसी वाइब्स विद शहनाज़ गिल’ को लेकर लाइमलाइट में है. अबतक इसमें राजकुमार राव, आयुष्मान खुराना और विक्की कौशल जैसे सेलेब्स बतौर गेस्ट के रूप में आ चुके है.

सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान से शहनाज गिल बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह से तैयार है. इसके अलावा वो हाल ही में एमसी स्क्वायर के साथ सॉन्ग घनी सयानी में नजर आई थी. इस गाने में वो रैप करती दिखी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




