ePaper

शहनाज गिल ने रोमांटिक अंदाज में गुरु रंधावा संग किया डांस, दोनों की केमिस्ट्री देख फैंस बोले- सिडनाज...

Updated at : 24 Oct 2022 10:03 AM (IST)
विज्ञापन
शहनाज गिल ने रोमांटिक अंदाज में गुरु रंधावा संग किया डांस, दोनों की केमिस्ट्री देख फैंस बोले- सिडनाज...

पंजाब की कैटरीना कैफ शहनाज गिल और गुरु रंधावा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दोनों स्टार्स को एक दूसरे संग हाथ में हाथ डालकर रोमांटिक डांस करते देखा जा सकता है. दोनों की केमिस्ट्री फैंस का दिल जीत रही है.

विज्ञापन

पंजाब की कैटरीना कैफ यानी शहनाज गिल आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है, एक्ट्रेस ने बहुत कम समय में फैंस के दिलों में अपनी जगह बनाई है. उनके चुलबुले अंदाज का हर कोई दीवाना है. सोशल मीडिया पर अदाकारा की तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. उनका हर वीडियो मिनटों में वायरल हो जाता है. इन-दिनों शहनाज को कई सेलेब्स की दिवाली पार्टी में स्पॉट किया गया. यहां उनके स्टाइलस्टेटमेंट का हर कोई फैन बन गया. बीते दिनों एक्ट्रेस की विक्की कौशल संग कुछ तसवीरें वायरल हुई थी. इस फोटोज में दोनों को एक दूसरे संग क्वॉलिटी टाइम स्पेंट करते देखा गया था. अब एक्ट्रेस का एक और वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में शहनाज को गुरु रंधावा के साथ डांस करते देखा जा सकता है.

शहनाज गिल और गुरु रंधावा का डांस

दरअसल फेमस फोटोग्रॉफर विरल भयानी ने अपने ऑफिशियल इंस्टा पेज पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में शहनाज गिल और गुरु रंधावा को डांस फ्लोर पर आग लगाते देखा जा सकता है. दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे बहुत ही प्यार से डांस कर रहे है. इन दोनों की केमिस्ट्री फैंस का दिल जीत रही है. बैकग्राउंड में पंजाबी गाना बज रहा है. हमेशा की तरह शहनाज यहां भी गुरु को अपने स्टेप्स पर नचाते दिखाई दे रही है. दोनों एक दूसरे में खोए दिखाई दे रहे है.

https://www.instagram.com/p/CkEd_SgKjve/
फैंस कर रहे कमेंट

शहनाज गिल के इस अंदाज को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. ये वीडियो इंटरनेट पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है. वहीं फैंस जमकर कमेंट भी कर रहे है. एख यूजर ने लिखा, ”जब दो पंजाबियों ने मिलकर उसे पटाका बनाया…हैप्पी दिवाली”. एख दूसरे यूजर ने लिखा, ”मेरी प्यारी बच्ची के लिए प्यारे कैप्शन के लिए धन्यवाद गुरु वास्तव में वह भारत की हार्ट है”. एक अन्य यूजर ने लिखा, ”शहनाज जहां भी जाती है..छा जाती है…माई फेवरेट सिडनाज”.

Also Read: Diwali Party: दिवाली पार्टी में शहनाज गिल ने विक्की कौशल संग खिंचवाई फोटो, कैप्शन पर अटका फैंस का ध्यान
इन फिल्मों में दिखेंगी शहनाज गिल

वर्कफ्रंट की बात करें तो शहनाज गिल को पॉपुलैरिटी बिग बॉस 13 से मिलीं. यहां उनकी और सिद्धार्थ शुक्ला की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आई थी. दोनों की केमिस्ट्री काफी अलग थी, लेकिन फैंस की फेवरेट थी. इस बीच, शहनाज ने अपनी पहली फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ के साथ बॉलीवुड में बैक-टू-बैक फिल्में साइन की हैं, जिसमें सलमान खान के साथ ईद 2023 पर रिलीज हो रही है, इसके बाद जॉन अब्राहम, रितेश देशमुख और नोरा फतेही के साथ ‘100 प्रतिशत’ हिट हुई है.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola