ePaper

Shefali Jariwala के निधन के बाद पति पराग त्यागी का हुआ बुरा हाल, कहा था- ‘लोगों ने शेफाली को…’

Updated at : 28 Jun 2025 11:56 AM (IST)
विज्ञापन
parag tyagi on missing shefali jariwala

parag tyagi on missing shefali jariwala

Shefali Jariwala: एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला के असामयिक निधन ने उनके परिवार और फैंस को झकझोर कर रख दिया है. शेफाली और उनके पति का रिश्ता इंडस्ट्री में सबसे पॉपुलर था, क्योंकि हमेशा वो दोनों एक दूसरे के लिए प्यार जताते रहते थे. पराग कई इंटरव्यू में शेफाली की तारीफ किया करते थे.

विज्ञापन

Shefali Jariwala: मशहूर एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला ने 27 जून की रात अपनी आखिरी सांस ली. 42 की उम्र में अचानक दिल का दौरा पड़ने के बाद उनके पति पराग त्यागी ने उन्हें मुंबई के अंधेरी के हॉस्पिटल में ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस खबर ने ना सिर्फ टीवी इंडस्ट्री, बल्कि उनके चाहने वालों को भी बड़ा झटका दिया है. इसी बीच हॉस्पिटल से पराग का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह पूरी तरह टूटे हुए नजर आ रहे है. 

बेटे की तरह सास-ससुर का रखती थी ख्याल 

शेफाली और पराग की जोड़ी इंडस्ट्री में काफी फेमस थी. दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए प्यार जताते रहते थे. कई इंटरव्यूज में पराग ने शेफाली के लिए अपना प्यार जाहिर कर कहा था कि ‘शेफाली जैसी पत्नी हर किसी को मिले. लोगों ने शेफाली को एक म्यूजिक वीडियो में देखकर कई बातें बनाई थी, लेकिन असल जिंदगी में वो बिल्कुल अलग थी. शेफाली बहुत केयरिंग थी और अपने माता-पिता के साथ मेरे पेरेंट्स का भी का बेटे की तरह ख्याल रखती थी.’ 

शेफाली ने पराग का साथ नहीं छोड़ा

12 अगस्त 2014 को शेफाली और पराग ने शादी की थे. पराग के पिता की तबीयत खराब होने की वजह से शादी की डेट बार-बार टल रही थी. ऐसे वक्त में भी शेफाली ने पराग का साथ नहीं छोड़ा और उन्होंने सास-ससुर को मुंबई बुला कर खुद उनका ख्याल रखने लगी. पराग कई बार कह चुके हैं कि शेफाली उनके लिए सिर्फ पत्नी नहीं थी बल्कि उनकी सबसे अच्छी दोस्त भी थी. शेफाली का जाना उनके परिवार और फैंस के लिए कभी न पूरा होने वाली कमी छोड़ गया है. सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें नम आंखों से याद कर रहे हैं और पराग को हिम्मत रखने के लिए कह रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: Shefali Jariwala Last Wish: मौत से 10 महीने पहले शेफाली जरीवाला ने बताई थी आखिरी इच्छा, सुनकर रो देंगे आप

ये भी पढ़ें: Shefali Jariwala Death Reason: अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम, वजह क्या कार्डियक अरेस्ट ही थी?

विज्ञापन
Shreya Sharma

लेखक के बारे में

By Shreya Sharma

श्रेया शर्मा पिछले 1साल से प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट बीट पर कार्यरत हैं. टीवी, ओटीटी, फिल्मों, भोजपुरी सिनेमा और सेलिब्रिटी से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. ट्रेंडिंग विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola