ePaper

विक्की कौशल के भाई सनी को डेट कर रही हैं शरवरी वाघ? अब एक्ट्रेस ने खुद बताया रिश्ते का सच

Updated at : 30 Dec 2021 8:21 PM (IST)
विज्ञापन
विक्की कौशल के भाई सनी को डेट कर रही हैं शरवरी वाघ? अब एक्ट्रेस ने खुद बताया रिश्ते का सच

अभिनेत्री शरवरी वाघ (Sharvari Wagh) ने इस साल बॉलीवुड में अपनी शुरुआत 'बंटी और बबली 2' से की थी जो 2005 की कॉमेडी 'बंटी और बबली' की अगली कड़ी है.

विज्ञापन
undefined

अभिनेत्री शरवरी वाघ (Sharvari Wagh) ने इस साल बॉलीवुड में अपनी शुरुआत ‘बंटी और बबली 2’ से की थी जो 2005 की कॉमेडी ‘बंटी और बबली’ की अगली कड़ी है. इस बीच अफवाह है कि वो विक्की कौशल के भाई एक्टर सनी कौशल को डेट कर रही हैं. इन अफवाहों ने तब जोर पकड़ा जब वह राजस्थान के सवाई माधोपुर में सिक्स सेंस फोर्ट बरवारा में विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी समारोह में एकसाथ शामिल हुए थे. अब अपने हालिया इंटरव्यू में सनी कौशल के साथ अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी तोड़ी है.

undefined

इंडिया. कॉम से बात करते हुए शरवरी ने कहा कि, उन्होंने चार साल पहले सनी कौशल से दोस्ती की थी जब दोनों ने कबीर खान की वेब सीरीज़ ‘द फॉरगॉटन आर्मी’ में साथ काम किया था. उन्होंने कहा कि वे तब से दोस्त बने हुए हैं. डेटिंग की अफवाहों के बारे में उन्होंने कहा, “ईमानदारी से, अफवाहें ‘ सिर्फ अफवाहें’ हैं और मैं कहूंगी कि ये केवल ‘अफवाहें’ हैं.”

undefined

उन्होंने आगे कहा कि, और दिन के अंत में, जब आप इतने करीबी दोस्त बनाते हैं, तो आप शर्मा नहीं सकते. कुछ आर्टिकल्स के सामने आने का मतलब यह नहीं है कि आप जीना बंद कर देंगे. ये वो दोस्त हैं जो मैंने इंडस्ट्री में बनाए हैं और मुझे उनके लिए वहां रहना था.”

undefined

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “इसी तरह उनकी तस्वीरें सामने आईं. यह खुशहाल और बहुत ही अंतरंग शादी थी. ये उनकी शादी का वर्णन करने के लिए एकदम सही शब्द हैं.”

undefined

कबीर खान द्वारा निर्देशित इस फिल्म से शरवरी ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कदम रखा है. इससे पहले उन्होंने बाजीराव मस्तानी, सोनू के टीटू की स्वीटी और प्यार का पंचनामा 2 जैसी फिल्मों में असिसटेंट डायरेक्टर के रूप में काम कर चुकी हैं. इसके बाद वो बंटी और बबली के सीक्वल में दिखाई देंगी, जिसमें सिद्धांत चतुर्वेदी, सैफ अली खान और रानी मुखर्जी भी हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola