Shahrukh Khan लेकर आ रहे हैं हॉरर वेब सीरीज Betaal, जानें Netflix पर कब होगी रिलीज

Updated:
विज्ञापन
Shahrukh Khan लेकर आ रहे हैं हॉरर वेब सीरीज Betaal, जानें Netflix पर कब होगी रिलीज

Shahrukh Khan के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी वेब सीरीज ‘बेताल’ का फर्स्ट लुक रिलीज हो चुका है. इसे निखिल महाजन के साथ पैट्रिक ग्राहम ने निर्देशित किया है.

विज्ञापन

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी वेब सीरीज ‘बेताल’ (Betaal) का फर्स्ट लुक रिलीज हो चुका है. इसे निखिल महाजन के साथ पैट्रिक ग्राहम ने निर्देशित किया है. इस हॉरर-थ्रिलर वेब सीरीज में मुक्काबाज फेम विनीत कुमार (Vineet Kumar) लीड में हैं. शाहरुख की यह वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) के लिए बनी है. नेटफ्लिक्स ने ही इस सीरीज के फर्स्ट लुक को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है.

Also Read: शॉर्ट ब्लैक ड्रेस और हाई हील्स पहनकर Sunny Leone ने घर में ऐसे लगाया पोछा, Video Viral

रेडी चिलीज एंटरटेनमेंट ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से इसकी जानकारी दी. पोस्टर जारी करते हुए लिखा, ‘ये रहा अपकमिंग थ्रिलर-हॉरर वेब सीरीज बेताल का फर्स्ट लुक. कास्ट है विनित कुमार और आहाना कुमरा. निर्देशित किया है पेट्रिक ग्राहम और निखिल महाजन ने. प्रोड्यूस किया है रेड चिलीस एंटरटेनमेंट ने.’ इस ट्वीट में बताया गया कि वेब सीरीज 24 मई को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी.

इसकी कहानी में एक दूरदराज में गांव है जिसमें अचानक से दो शताब्दी पुराना बेताल अपनी बटालियन के साथ लौट आता है. यह बेताल कभी ब्रिटिश इंडियन आर्मी का अफसर हुआ करता था जो कि दो सौ साल बाद जोम्बियों की फौज के साथ लौटता है और गांववालों को संक्रमित करना शुरू कर देता है. जोम्बियों की इस फौज से पुलिस लड़ने की कोशिश करती है लेकिन वह अलौकिक शक्तियों के सामने असहाय हो जाती है.

वहीं, अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज पाताल लोक 15 मई को रिलीज होने वाली है. इस वेब सीरीज के साथ अनुष्का शर्मा अपना डिजिटल डेब्यू कर रही हैं और इसे प्रोड्यूस भी कर रही हैं. नीरज कबि, जयदीप अहलावत और गुल पनाग जैसे स्टार्स से लदी वेब सीरीज को लेकर बज भी क्रिएट हो रहा है.

Also Read: Paatal Lok Trailer: ऊपर स्‍वर्ग लोक, फिर धरती लोक, उसके बाद पाताल लोक…जहां कीड़े रहते हैं…रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

पाताल लोक के ट्रेलर को शेयर करते हुए अनुष्‍का शर्मा ने लिखा था,’ ये है पाताल लोक, यहां के सफेद झूठ और काले सच में फर्क करना मुश्किल है.’ यह केस एक उलझी हुई भूल-भुलैय्या बन जाता है, जब चीजें वैसे नहीं होतीं, जैसी नज़र आती है. इसकी बजाय, चौधरी धोखे के एक ऐसे रास्‍ते पर निकल पड़ता है जो उसे सीधा ‘पाताल-लोक’ की खतरनाक गलियों में पहुंचा देता है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola