ePaper

शाहरुख खान की बेटी सुहाना ने शेयर की बेहद ग्लैमरस तसवीर, शीशे के सामने खुद को निहारती दिखीं स्टारकिड

Updated at : 15 Jan 2022 10:28 PM (IST)
विज्ञापन
शाहरुख खान की बेटी सुहाना ने शेयर की बेहद ग्लैमरस तसवीर, शीशे के सामने खुद को निहारती दिखीं स्टारकिड

सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) ने उभरती फैशनपरस्तों की दुनिया में एक अलग मुकाम हासिल किया है. जबकि उन्होंने अभी तक बॉलीवुड में डेब्यू नहीं किया है लेकिन वो स्टाइल ट्रेंड में सबसे आगे हैं.

विज्ञापन

सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) ने उभरती फैशनपरस्तों की दुनिया में एक अलग मुकाम हासिल किया है. जबकि उन्होंने अभी तक बॉलीवुड में डेब्यू नहीं किया है लेकिन वो स्टाइल ट्रेंड में सबसे आगे हैं. अब सुहाना खान की लेटेस्ट तसवीर ने प्रशंसको को दीवाना बनाया है. इस बार उन्होंने इसे थोड़ा सा जैज़ करने का फैसला किया. उन्होंने इंस्टा पर अपनी लेटेस्ट तसवीर शेयर की है जिसने लोगों को आकर्षित किया है.

सुहाना खान ने एक शॉर्ट बटन डाउन निट लॉन्ग-स्लीव जैकेट कार्डिगन से खुद को स्टाइल किया है. इंस्टाग्राम स्टोरीज पर ड्रॉप की गई मिरर सेल्फी में एक मिनी बॉडी-हगिंग स्कर्ट के साथ इसे पेयरअप किया है. लाल पाइपिंग के साथ बेज कलर की बॉर्डर इसे कंप्लीट कर रही है. उन्होंने नाखूनों को बोल्ड और चमकीले लाल रंग में रंग दिया. स्टारकिड ने बैग के साथ पोज़ भी दिया, जिसमें एक हैंडल और इंटरलेस्ड चेन के साथ एक फ्रंट फ्लैप है.

undefined

इंग्लैंड के आर्डिंगली कॉलेज से फिल्मों में ग्रेजुएशन कर चुकीं 21 वर्षीया सुहाना को हाल ही में मुंबई में देखा गया था. ड्रग्स मामले में अपने भाई आर्यन खान के जमानत पर रिहा होने के बाद यह पहली बार भारत में पब्लिकली सामने आईं थी. ऑनलाइन शेयर किए गए एक वीडियो में सुहाना ट्रैफिक से गुजरते हुए सड़क पर कैमरा रिकॉर्ड कर चौंकती नजर आ रही हैं.

Also Read: Bhabhi Ji Ghar Par Hain की शुभांगी अत्रे इस वजह से हो रहीं जमकर ट्रोल, बोले- सूर्यदेव का अपमान ना करें

हाल ही में सुहाना खान की लेट नाइट पार्टी की फोटोज सामने आईं थी जिसमें स्टारकिड अपने विदेशी दोस्तों संग पार्टी करती दिख रही हैं. बता दें कि, आर्यन खान के ड्रग्स केस की वजह से सुहाना खान लंबे समय से सोशल मीडिया से दूरी बनाई हुई थी. हालांकि अब वह पहले की तरह एक्टिव हो गई हैं और अपने दोस्तों संग लागातार पार्टी करती रहती हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola