ePaper
Live Updates

Satish Kaushik Death: पंचतत्व में विलीन हुए सतीश कौशिक, नम आंखों से परिजनों और दोस्तों ने दी विदाई

Updated at : 09 Mar 2023 9:19 PM (IST)
विज्ञापन
Satish Kaushik Death: पंचतत्व में विलीन हुए सतीश कौशिक, नम आंखों से परिजनों और दोस्तों ने दी विदाई

Satish Kaushik Death Updates: मशहूर अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक (#SatishKaushik) का गुरुवार को 67 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. उनके करीबी सहयोगी और सबसे अच्छे दोस्त अनुपम खेर ने इस दुखद खबर की जानकारी सोशल मीडिया पर दी. इस खबर ने पूरी इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया है. दिग्गज अभिनेता का जन्म 13 अप्रैल, 1956 को हुआ था. उनकी ब्रेकआउट भूमिका शेखर कपूर की मिस्टर इंडिया में कैलेंडर की थी. उन्होंने जाने भी दो यारो, मंडी और वो 7 दिन जैसी शुरुआती रिलीज के साथ भी प्रभाव डाला था. सेलेब्स ने उन्हें श्रद्धांजलि दिया. एक्टर पंचतत्व में विलीन हो गए.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
9:12 PM. 9 Mar 239:12 PM. 9 Mar

पंच तत्व में विलीन हुए सतीश कौशिक

9:12 PM. 9 Mar 239:12 PM. 9 Mar
8:56 PM. 9 Mar 238:56 PM. 9 Mar

सतीश कौशिक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना 

https://www.instagram.com/reel/CpkpmHbBN-d/?igshid=YmMyMTA2M2Y=

8:41 PM. 9 Mar 238:41 PM. 9 Mar

और रो पड़े अनुपम खेर

https://www.instagram.com/reel/CpknRrkjfNn/?igshid=YmMyMTA2M2Y=

8:16 PM. 9 Mar 238:16 PM. 9 Mar

सुभाष घई पहुंचे

https://www.instagram.com/reel/CpkiEpvJT91/

8:16 PM. 9 Mar 238:16 PM. 9 Mar

अंतिम संस्कार की तैयारी 

7:39 PM. 9 Mar 237:39 PM. 9 Mar

सतीश कौशिक का पुराना वीडियो वायरल

7:39 PM. 9 Mar 237:39 PM. 9 Mar

सलमान खान ने दी श्रद्धांजलि

7:39 PM. 9 Mar 237:39 PM. 9 Mar

निर्माता हंसल मेहता ने ऐसे किया सतीश कौशिक को याद

निर्माता हंसल मेहता ने इंस्टाग्राम पर लिखा, सतीश जी बहुत जल्दी चले गए. समझ नहीं आ रहा कि कैसे कहूं कि आपकी बहुत याद आएगी. बेहतर किरदार निभाने की आपकी ललक, कहानियों को लेकर आपका जुनून और जीवन के लिए आपका प्यार अविस्मरणीय है. हमारी आने वाली फिल्म ‘एक डायरेक्टर की मौत’ अब नहीं बनेगी. ओम शांति.’

7:39 PM. 9 Mar 237:39 PM. 9 Mar

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने जताया शोक

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अभिनेता एवं निर्देशक सतीश कौशिक के निधन पर बृहस्पतिवार को शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें उनके बेहतरीन अभिनय और निर्देशन के लिए हमेशा याद किया जाएगा. खट्टर ने ट्वीट किया, ‘‘प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक, अभिनेता व हरियाणा फिल्म प्रमोशन बोर्ड के प्रमुख सतीश कौशिक जी के असामयिक निधन से बेहद स्तब्ध हूं. बेमिसाल अभिनय एवं निर्देशन हेतु उन्हें सदैव याद किया जाएगा. ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में जगह देने की प्रार्थना करता हूं. ओम शांति.’

7:39 PM. 9 Mar 237:39 PM. 9 Mar

पंकज त्रिपाठी ने सतीश कौशिक के निधन पर जताया शोक

7:39 PM. 9 Mar 237:39 PM. 9 Mar

सतीश कौशिक को याद कर संजय कपूर ने लिखा इमोशनल नोट

7:39 PM. 9 Mar 237:39 PM. 9 Mar

आलिया भट्ट ने सतीश कौशिक को ऐसे किया याद

आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर सतीश कौशिक की विभिन्न फिल्मों की तस्वीरें साझा की. एक्ट्रेस ने लिखा, दशकों के प्यार, हंसी और मनोरंजन के लिए धन्यवाद. RIP सर, आपकी कमी खलेगी. परिवार को प्यार और शक्ति.

1:25 PM. 9 Mar 231:25 PM. 9 Mar

विश्वास नहीं हो रहा सतीश कौशिक अब नहीं रहे

सनी देओल ने ट्वीट किया, “सतीश कौशिक जी के निधन की दिल तोड़ने वाली खबर. विश्वास नहीं हो रहा. वह बहुत खुशमिजाज व्यक्ति थे. भगवान परिवार और हमारे उद्योग को इस नुकसान से उबरने की शक्ति प्रदान करें. ओम शांति!”

1:25 PM. 9 Mar 231:25 PM. 9 Mar

पीएम मोदी ने सतीश कौशिक के निधन पर शोक जताया

पीएम मोदी ने एक ट्वीट में कहा, “प्रख्यात फिल्मी हस्ती सतीश कौशिक के असामयिक निधन से दुखी हूं. वह एक रचनात्मक प्रतिभा थे, जिन्होंने अपने अद्भुत अभिनय और निर्देशन की बदौलत सभी का दिल जीता. उनकी रचनाएं दर्शकों का मनोरंजन करती रहेंगी. उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना.”

1:25 PM. 9 Mar 231:25 PM. 9 Mar

सतीश कौशिक के मामले में जांच करेगी दिल्ली पुलिस

आज तक की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली पुलिस सतीश कौशिक की मौत मामले में जांच करेगी. पुलिस यह जानने की कोशिश करेगी कि सतीश कौशिक की तबीयत जिस फार्महाउस पर खराब हुई थी, वहां क्या क्या हुआ था और वो कब वहीं पहुंचे थे. साथ ही पुलिस उन लोगों से भी बात करेगी जो उन्हें अस्पताल लेकर आये थे.

1:25 PM. 9 Mar 231:25 PM. 9 Mar

जॉनी लीवर ने किया पहली मुलाकात को याद

जॉनी लीवर ने ट्वीट किया, ”सतीश जी से मेरी पहली मुलाकात सन् 85 में हुई थी. एक विज्ञापन फिल्म पर हमने एक साथ किया था और अभी पिछले हफ्ते हम टुगेदर की शूटिंग कर रहे थे. एक महान अभिनेता, निर्देशक और निर्माता. यह हमारे और उद्योग के लिए बहुत बड़ी क्षति है. परिवार के लिए प्रार्थना और संवेदनाएं.”

1:25 PM. 9 Mar 231:25 PM. 9 Mar

चंदा मामा चले गये…

अक्षय कुमार ने सतीश कौशिक संग तस्वीर शेयर कर लिखा, चंदा मामा चले गये. सतीश कौशिक जी के निधन के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ. मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी के सेट पर उनके द्वारा लाई गई सहज हंसी के लिए उन्हें याद किया जाएगा. मुझे यकीन है कि वह पहले से ही स्वर्ग में सभी को मुस्कुरा रहा है. ॐ शांति.

1:25 PM. 9 Mar 231:25 PM. 9 Mar

सतीश कौशिक की भतीजी का बयान आया सामने

सतीश कौशिक की भतीजी अनीता शर्मा ने कहा, ‘काश मैं उनमें प्राण फूंकने के लिए कुछ कर पाती. वह अभी छोटे थे, उनकी एक बड़ी बहन और एक भाई है. वे कैसे जिंदा रहेंगे? उन्होंने असल जिंदगी में लोगों के दिलों में अपने लिए जगह बनाई. भगवान अच्छे लोगों को जल्दी उठा लेते हैं.’

1:25 PM. 9 Mar 231:25 PM. 9 Mar

तीन बजे मुंबई लाया जायेगा सतीश कौशिक का पार्थिव शरीर

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों के मुताबिक, सतीश कौशिक का पोस्टमॉर्टम सुबह 11 बजे शुरू हुआ थ्रा उनका पार्थिव शरीर आज दोपहर करीब 3 बजे मुंबई पहुंचने की उम्मीद है.

1:25 PM. 9 Mar 231:25 PM. 9 Mar

सुनील शेट्टी ने जताया दुख

10:56 AM. 9 Mar 2310:56 AM. 9 Mar

युवराज सिंह ने ऐसे किया याद

युवराज सिंह ने लिखा, ‘दिग्गज अभिनेता सतीश कौशिक जी के निधन का अत्यंत दुखद समाचार से उठा. वह एक उत्कृष्ट कलाकार थे जो दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान लाने में कभी असफल नहीं हुए. फिल्म उद्योग के लिए एक बड़ा नुकसान. उनके परिवार, प्रशंसकों और शुभचिंतकों के प्रति मेरी गहरी संवेदना.’

10:56 AM. 9 Mar 2310:56 AM. 9 Mar

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने शेयर किया पोस्ट

10:56 AM. 9 Mar 2310:56 AM. 9 Mar

आज दिल्ली में होगा पोस्टमार्टम

अभिनेता सतीश कौशिक का आज दिल्ली के अस्पताल में पोस्टमार्टम किया जाएगा. कल देर रात दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया.

10:56 AM. 9 Mar 2310:56 AM. 9 Mar

अस्पताल ले जाते वक्त पड़ा दिल का दौरा

अनुपम खेर ने बताया कि कौशिक दिल्ली में अपने एक दोस्त के घर पर थे. जब उन्होंने बेचैनी होने की शिकायत की. अनुपम खेर ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘बेचैनी महसूस होने के बाद कौशिक ने ड्राईवर से उन्हें अस्पताल ले जाने को कहा. देर रात करीब एक बजे उन्हें (अस्पताल जाते समय) रास्ते में ही दिल का दौरा पड़ा.’’ इससे पहले अनुपम खेर ने एक ट्वीट में लिखा था कि वह कौशिक के आकस्मिक निधन के बारे में सुनकर स्तब्ध हैं.

10:56 AM. 9 Mar 2310:56 AM. 9 Mar

कंगना रनौत ने जताया दुख

10:56 AM. 9 Mar 2310:56 AM. 9 Mar

केआरके से 15 दिन पहले ही की थी बात

10:56 AM. 9 Mar 2310:56 AM. 9 Mar

अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया,’ अभिनेता, निर्देशक और लेखक सतीश कौशिक जी के आकस्मिक निधन से गहरा दुख हुआ. भारतीय सिनेमा, कलात्मक कृतियों और प्रदर्शनों में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा. उनके शोक संतप्त परिवार और अनुयायियों के प्रति मेरी गहरी संवेदना. शांति शांति..

10:41 AM. 9 Mar 2310:41 AM. 9 Mar

अरमान मलिक ने शेयर किया पोस्ट

10:56 AM. 9 Mar 2310:56 AM. 9 Mar

रितेश देशमुख बोले- विश्वास नहीं होता…

रितेश देशमुख ने ट्वीट किया कि, विश्वास नहीं होता कि तुम चले गए. तुम्हारी हार्दिक हंसी अब भी मेरे कानों में गूँजती है. एक दयालु और उदार सह-अभिनेता होने के लिए धन्यवाद, एक मूक शिक्षक होने के लिए धन्यवाद. आपको याद किया जाएगा, आपकी विरासत हमारे दिलों में जीवित रहेगी. #सतीशकौशिक जी. आपकी आत्मा को शांति मिले.

10:56 AM. 9 Mar 2310:56 AM. 9 Mar

मनोज जोशी ने शेयर किया पोस्ट 

मनोज जोशी ने ट्वीट किया,’अपने सबसे प्रिय मित्रों में से एक सतीश कौशिक के दुखद निधन पर मैं स्तब्ध और दुखी हूं. उन्हें विभिन्न माध्यमों में उनके बहुमुखी प्रदर्शन के लिए याद किया जाएगा. मेरे विचार उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के साथ हैं. ॐ शांति.

10:56 AM. 9 Mar 2310:56 AM. 9 Mar

मधुर भंडारकर ने दी श्रद्धांजलि

मधुर भंडारकर ने सतीश कौशिक ने निधन पर दुख प्रकट करते हुए लिखा,’ मैं अभिनेता-निर्देशक सतीश कौशिक जी के निधन से बहुत स्तब्ध हूं, जो हमेशा जीवंत, ऊर्जावान और जीवन से भरपूर थे, उन्हें फिल्म बिरादरी और लाखों प्रशंसकों द्वारा बहुत याद किया जाएगा, उनके परिवार के सदस्यों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है. ओमशांति.

10:56 AM. 9 Mar 2310:56 AM. 9 Mar

सतीश कौशिक का आखिरी पोस्ट वायरल

सतीश कौशिक ने देर रात अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट की थी और कैप्शन के जरिए बताया था कि उन्होंने होली की पार्टी जुहू स्थित जानकी कुटीर में मनायी थी जिसमें जावेद अख्तर, शबाना आजमी, बाबा आजमी, तन्वी आजमी, अली फजल, ऋचा चड्ढा शामिल हुए थे. उन्होंने अली और ऋचा को एक खूबसूरत कपल कहा था. इसके साथ साथ उन्होंने सभी को होली की बधाई दी थी. सतीश कौशिक की हंसते हुए तस्वीरें देखकर कोई नहीं कह सकता कि वो अगली सुबह हमारे साथ नहीं होंगे.

10:41 AM. 9 Mar 2310:41 AM. 9 Mar

अनुपम खेर ने दी श्रद्धांजलि

अनुपम खेर ने ट्वीट कर लिखा, “जानता हूं “मृत्यु ही इस दुनिया का अंतिम सच है!” पर ये बात मैं जीते जी कभी अपने जिगरी दोस्त #SatishKaushik के बारे में लिखूंगा, ये मैंने सपने में भी नहीं सोचा था. 45 साल की दोस्ती पर ऐसे अचानक पूर्णविराम !! आपके बिना जीवन पहले जैसा नहीं रहेगा सतीश ! ओम् शांति!” बता दें कि सतीश कौशिक अपने पीछे अपनी पत्नी और बेटी को छोड़ गये हैं.

8:21 AM. 9 Mar 238:21 AM. 9 Mar

सतीश कौशिक का निधन

जानेमाने अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक का निधन हो गया है. उन्होंने गुरुवार (9 मार्च) की सुबह अंतिम सांस ली. अभिनेता अनुपम खेर ने ट्वीट कर इस दुखद खबर की जानकारी दी. सतीश कौशिक एक अभिनेता, कॉमेडियन, पटकथा लेखक, निर्देशक और निर्माता थे. उनका जन्म 13 अप्रैल 1965 को हरियाणा में हुआ था. बॉलीवुड में अपना ब्रेक पाने से पहले उन्होंने थिएटर में काम किया था.

विज्ञापन
विज्ञापन
Budhmani Minj

लेखक के बारे में

By Budhmani Minj

Senior Journalist having over 10 years experience in Digital, Print and Electronic Media.Good writing skill in Entertainment Beat. Fellow of Centre for Cultural Resources and Training .

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola