ePaper

Shubhman Gill Sara Ali Khan: सारा तेंदुलकर नहीं सारा अली खान को डेट कर रहे क्रिकेटर शुभमन गिल?तसवीर वायरल

Updated at : 30 Aug 2022 10:41 AM (IST)
विज्ञापन
Shubhman Gill Sara Ali Khan: सारा तेंदुलकर नहीं सारा अली खान को डेट कर रहे क्रिकेटर शुभमन गिल?तसवीर वायरल

भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल और सारा अली खान की तसवीर इस समय सुर्खियों में है. वायरल तसवीर में सारा और शुभमन डिनर करते दिख रहे है. जिसके बाद दोनों के डेटिंग की खबरें तेज हो गई है. हालांकि इसपर उनकी तरफ से कुछ कहा नहीं गया है.

विज्ञापन

Shubhman Gill Sara Ali Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) अपने चाहने वालों के साथ अपनी तसवीरें और वीडियोज शेयर करने से पीछे नहीं हटती. सारा इन दिनों विक्की कौशल के साथ एक फिल्म को लेकर चर्चा में है. इस बीच एक्ट्रेस की एक तसवीर पर फैंस की नजरें अटक गई. दरअसल, इस फोटो में उनके साथ भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल (Shubhman Gill) दिख रहे है.

शुभमन गिल और सारा अली खान की तसवीर

भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल और सारा अली खान की तसवीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. वायरल फोटो में सारा, शुभमन के साथ डिनर करते हुए दिख रही है. ये फोटो दुबई की बताई जा रही है. दोनों एक रेस्त्रां में साथ में दिख रहे है. इस तसवीर पर यूजर्स ताबड़तोड़ कमेंट कर रहे है. साथ ही उनके डेटिंग की खबरें भी तेज हो गई है.

https://www.instagram.com/p/Ch2bIIthfi4/?utm_source=ig_web_copy_link

सारा तेंदुलकर के साथ जुड़ा था शुभमन गिल का नाम

गौरतलब है कि शुभमन गिल का नाम सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर के साथ जुड़ता आया है. लेकिन दोनों ने कभी भी इसपर कुछ नहीं कहा है. बता दें कि सचिन की बेटी सारा काफी ग्लैमरस है सोशल मीडिया पर तसवीरें पोस्ट करती रहती है. उनकी फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है.

Also Read: VIDEO: सारा अली खान ने सबके सामने सलमान खान को कह दिया ‘अंकल’, दबंग खान बोले- आपकी फिल्म तो गई, VIDEO

सारा अली खान की फिल्म

सारा अली खान पिछली बार फिल्म अतरंगी रे में अक्षय कुमार और धनुष के साथ नजर आई थी. ये मूवी साल 2021 में आई थी. हालांकि आनंद एल राय की ये मूवी को दर्शकों से मिला-जुला रिस्पांस मिला था. वहीं, उनके आने वाली फिल्मों के बारे में बात करें तो वो लक्ष्मण उटेकर की अगली फिल्म में विक्की कौशल के साथ नजर आएंगी. इसके अलावा वह विक्रांत मैसी के साथ गैसलाइट में भी काम कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola