सपना चौधरी के ठुमके पर ठांय-ठांय का वीडियो बिहार में होने लगा वायरल, जानें क्या है मामला

Updated:
विज्ञापन

Bihar News पूर्व बाहुबली विधायक सुनील पांडेय की शादी के सालगिरह के अवसर पर सपना चौधरी को सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करने के लिए बुलाया गया था. उन्होंने जब अपने गाने पर डांस करना शुरू किया तो ताबड़तोड़ हर्ष फायरिंग शुरू हो गई. पुलिस इससे इंकार कर रही है.

विज्ञापन

बिहार में हर्ष फायरिंग का सिलसिला बढ़ता ही जा रहा है. इसपर रोक लगाने के लिए पुलिस की हर कोशिश फेल होती जा रही है. अभी तक बार बालाओं के डांस पर ही हर्ष फायरिंग हुआ करता था. लेकिन, अब सेलिब्रिटी सपना चौधरी के डांस पर भी लोग दनादन हर्ष फायरिंग कर रहे हैं. सपना चौधरी के डांस पर फायरिंग का एक वीडियो बड़ी तेजी से अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. प्रभात खबर वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. वीडियो बिहार के रोहतास जिले के काराकाट के नावाडीह का बताया जा रहा है. पूर्व बाहुबली विधायक सुनील पांडेय की शादी के सालगिरह था, इसी कार्यक्रम में सपना चौधरी की ओर से बुधवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. अपने गाने पर वो जब डांस कर रही थी जमकर हर्ष फायरिंग की गई. देखिए पूरा वीडियो…

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन