सपना चौधरी यूं 'बदली बदली लागे', डांस वीडियो ने मचाई धूम, VIDEO

Updated at : 06 Jun 2020 3:29 PM (IST)
विज्ञापन
सपना चौधरी यूं 'बदली बदली लागे', डांस वीडियो ने मचाई धूम, VIDEO

sapna chaudhary new dance video badli badli lage viral : हरियाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) सोशल मीडिया पर छाईं रहती हैं. वह अक्‍सर अपने डांस वीडियो (Sapna Choudhary Dance Video) को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं. लॉकडाउन में एक बार फिर हरियाणवी डांसर (Haryanvi Dancer) के गाने खूब सर्च किए जा रहे हैं.

विज्ञापन

Sapna Chaudhary New Dance Video: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) सोशल मीडिया पर छाईं रहती हैं. वह अक्‍सर अपने डांस वीडियो (Sapna Choudhary Dance Video) को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं. लॉकडाउन में एक बार फिर हरियाणवी डांसर (Haryanvi Dancer) के गाने खूब सर्च किए जा रहे हैं. जब भी हरियाणवी म्यूजिक की बात आती है तो सपना चौधरी का नाम दिमाग में सबसे पहले आता है. सपना चौधरी ने एक से बढ़कर एक धमाकेदर हिट वीडियो दिए हैं. सपना चौधरी के डांस के साथ साथ फैंस उनकी अदाओं के भी दीवाने हैं.

अब सपना चौधरी का एक और डांस वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह ‘बदली बदली लागे’ पर शानदार डांस करती नजर आ रही हैं. इस गाने में सपना चौधरी का डांस जबरदस्‍त है और उनके ठुमकों का हर कोई दीवाना हो जाएगा. उनकी अदाएं भी कमाल की है. ब्‍लू-व्‍हाइट सलवार कमीज में सपना चौधरी बेहद खूबसूरत लग रही हैं.

यह पुराना वीडियो है जो साल 2018 में अपलोड किया गया था. इस वीडियो को अबतक 161,405,639 व्‍यूज मिल चुके हैं. अपने डांस और अपनी अदाओं का जलवा बिखेरने वाली सपना चौधरी स्टेज शो में खूब धमाल मचाती हैं. खास बात ये है कि सपना इस गाने में जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस के साथ खूबसूरत एक्सप्रेशन दे रही हैं.

Also Read: सपना चौधरी की ‘चुनड़ी जयपुर से मंगवाई’ ने मचाई धूम, पिंक सूट में ढाया कहर, देखें ये डांस VIDEO

सपना चौधरी बिग बॉस 11 में इंट्री की और पूरे देश में फेमस हो गई. वे बिग बॉस में ज्‍यादा लंबा सफर तो तय नहीं कर पाईं लेकिन उन्‍होंने एक ऊंचाई को छू लिया. इसके बाद उनकी बॉलीवुड में भी इंट्री हुई. सपना चौधरी ने कई भाषाओं के वीडियो सॉन्‍ग में काम किया है. सपना चौधरी के प्रशंसकों की संख्या लगातार बढ़ रही है. साल 2018 में वह भारत में सर्च होने वाली टॉप सेलेब्रिटीज की लिस्ट में तीसरे नंबर पर रहीं थीं.

बता दें कि सपना चौधरी ने अपने दम पर हरियाणवी डांसर से बिग बॉस सेलेब्रिटी और फिर बॉलीवुड एक्ट्रेस तक का सफर तय किया है. उनके डांस शोज इतने हिट होते हैं कि बॉलीवुड एक्टर्स भी उनके आगे फीके नजर आते हैं. वहीं, टीवी रियेलिटी शो बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद सपना अपने मेकओवर को लेकर भी खूब चर्चा में रही थीं. अक्‍सर सलवार-कमीज में नजर आनेवाली सपना चौधरी अब वेस्‍टर्न लुक में नजर आती हैं. वे अक्‍सर फोटोशूट करवाती रहती है जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है.

posted by: Budhmani Minj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola